In April many companies will trade ex dividend check details here अप्रैल के महीने में कई कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-डिविडेंड, फटाफट चेक करें लिस्ट, Business Hindi News - Hindustan
More

अप्रैल के महीने में कई कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-डिविडेंड, फटाफट चेक करें लिस्ट

Dividend Stocks: शेयर बाजार में अप्रैल के महीने में कई कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इन कंपनियों की लिस्ट में क्रिसिल, सनोफी, टीवीएस होल्डिंग भी है। 

Tue, 31 March 2026 04:25 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
अप्रैल के महीने में कई कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-डिविडेंड, फटाफट चेक करें लिस्ट

Dividend Stocks: अप्रैल के महीने में कई कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इन कंपनियों की लिस्ट में टीवीएस जैसी दिग्गज कंपनियां भी हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी।

1-टीवीएस होल्डिंग्स (TVS Holdings)

कंपनी ने निवेशकों को एक शेयर पर 86 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी इस डिविडेंड के लिए 2 अप्रैल 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम इस दिन कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें डिविडेंड मिलेगा। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 62 प्रतिशत की तेजी आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ITR भरने के सीजन की हुई शुरुआत, ITR-1, ITR-2 और ITR-3 सहित अन्य फॉर्म नोटिफाई

2- चेन्नई पेट्रोलियम (Chennai Petroleum)

कंपनी ने एक शेयर पर 8 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी यह डिविडेंड 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर दे रही है। इस डिविडेंड के लिए Chennai Petroleum ने 2 अप्रैल की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। कंपनी ने 25 अप्रैल या उससे पहले योग्य निवेशकों डिविडेंड का भुगतान कर देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JSW Group ने इस कंपनी को दिया ₹357.11 करोड़ का काम, कल फोकस में रहेंगे शेयर

3- क्रिसिल (Crisil)

कंपनी 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 28 रुपये का डिविडेंड दे रही है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 3 अप्रैल की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। Crisil की तरफ से 23 अप्रैल को डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा।

इससे पहले कंपनी ने तीन अंतरिम डिविडेंड में 33 रुपये का भुगतान किया था।

4- सनोफी इंडिया

कंपनी ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 48 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी की तरफ से 22 अप्रैल की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च के महीने में मालामाल कर गए ये 5 स्टॉक, 226% तक का रिटर्न

इससे पहले पिछले हफ्ते में वेदांता लिमिटेड एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर चुकी है। बता दें, अप्रैल के महीने में कई कंपनियों के मार्च तिमाही के नतीजे जारी होंगे। ऐसे में आने वाले समय में अभी और कंपनियां डिविडेंड का भुगतान कर सकती हैं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,