in 2026 Jio PhonePe to flipkart 6 big companies ipo going to open check details here Jio, फ्लिकार्ट, PhonePe तक, 2026 में ओपन हो रहे 6 बड़े IPO, Business Hindi News - Hindustan
More

Jio, फ्लिकार्ट, PhonePe तक, 2026 में ओपन हो रहे 6 बड़े IPO

IPO के लिहाज से 2026 का साल भी काफी व्यस्त रहने वाला है। इस साल कई धाकड़ कंपनियां भी आईपीओ लाने जा रही है। सबसे ज्यादा ध्यान रिलायंस जियो के आईपीओ पर रहेगा। इसके अलावा फिल्पकार्ट, फोनपे, जेप्टो भी आईपीओ की कतार में शामिल हैं।

Sat, 3 Jan 2026 02:14 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Jio, फ्लिकार्ट, PhonePe तक, 2026 में ओपन हो रहे 6 बड़े IPO

IPO के लिहाज से 2026 का साल भी काफी व्यस्त रहने वाला है। इस साल कई धाकड़ कंपनियां भी आईपीओ लाने जा रही है। सबसे ज्यादा ध्यान रिलायंस जियो के आईपीओ पर रहेगा। इसके अलावा फिल्पकार्ट, फोनपे, जेप्टो भी आईपीओ की कतार में शामिल हैं।

1- जेप्टो आईपीओ

कंपनी का आईपीओ इस साल जुलाई से सितंबर के बीच आ सकता है। कंपनी ने कॉन्फिडेंशियल रास्ते के जरिए दिसंबर 2025 में सेबी के पास आईपीओ के लिए आवदेन किया था। इस आईपीओ का साइज 11000 करोड़ रुपये से 12000 करोड़ रुपये हो सकता है।

2- प्रिज्म आईपीओ

आईपीओ पहली छमानी में भी आ सकता है। अगर पहली छमाही में नहीं आया तो दूसरी छमाही में भी आ सकता है। यह बहुत कुछ सेबी के रिव्यू पर निर्भर करेगा। फ्रेश शेयरों के जरिए कंपनी 6650 करोड़ रुपये जुटाती नजर आ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनवरी 2026 में लॉन्च हो सकते हैं यह 5 बड़े IPO, ₹18000 करोड़ जुटाने की तैयारी

3- फोनपे आईपीओ

इस कंपनी का भी आईपीओ मिड-2026 में लॉन्च हो सकता है। आईपीओ का साइज 10 हजार करोड़ रुपये से 12500 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है। बता दें, आईपीओ के लिए कंपनी सितंबर 2025 में आवेदन किया था।

इस आईपीओ में सभी हिस्सा ऑफर फार सेल पर ही आधारित रह सकता है। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग रेवन्यू 7114.80 करोड़ रुपये रहा था। जोकि सालाना आधार पर 40 प्रतिशत अधिक है। वहीं, घाटा इस दौरान कम हो कर 1727 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

4- फ्लिपकार्ट आईपीओ

2026 में ही फ्लिपकार्ट का आईपीओ भी आ सकता है। एनसीएलटी ने फ्लिपकार्ट के निवास को सिंगापुर से इंडिया करने की मंजूरी दे दी है। ऐसे में आईपीओ लाने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर खत्म हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7 जनवरी को खुल रहा 45 साल पुरानी कंपनी का IPO, प्राइस बैंड 164-174 रुपये

5- बोट आईपीओ

सेबी ने आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है। आईपीओ का साइज 1500 करोड़ रुपये से 2000 करोड़ रुपये रह सकता है। सेबी ने आईपीओ के लिए अनुमति दे दी है। बता दें, इस आईपीओ में 500 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी हो सकते हैं।

6- रिलायंस जियो आईपीओ

इस टेलीकॉम कंपनी का आईपीओ 2026 के मध्य में आ सकता है। मुकेश अंबानी ने पिछले साल एजीएम में आईपीओ लाने पर मुहर लगाई थी। जियो के आईपीओ के साइज पर निवेशकों की निगाह रहेगी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,