IDFC First Bank Net profit rises asset quality improves share target price below 90 rs घोटाले के बीच इस बैंक का बढ़ा मुनाफा, सुस्त शेयर लेकिन ₹87 तक जा सकता है भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

घोटाले के बीच इस बैंक का बढ़ा मुनाफा, सुस्त शेयर लेकिन ₹87 तक जा सकता है भाव

इस तिमाही के दौरान हरियाणा सरकार ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे पैनल से हटा दिया और सभी सरकारी फंड वापस लेने का आदेश दिया। यह कदम फरवरी 2026 में चंडीगढ़ ब्रांच में 590 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने के बाद उठाया गया।

Sun, 26 April 2026 07:50 AMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
घोटाले के बीच इस बैंक का बढ़ा मुनाफा, सुस्त शेयर लेकिन ₹87 तक जा सकता है भाव

IDFC First Bank share price: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को निवेशकों की नजर उन बैंकों के शेयर पर होगी जिनके तिमाही नतीजे वीकेंड में जारी किए गए हैं। इनमें से एक बैंक आईडीएफसी फर्स्ट भी है। मार्च तिमाही के दौरान बैंक में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ था। हालांकि, इसके बावजूद बैंक का मुनाफा बढ़ा है। अब इस बैंक के शेयर की कीमत 70 रुपये से कम है तो ब्रोकरेज की ओर से टारगेट प्राइस 87 रुपये दिया गया है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

बैंक ने बताया कि मार्च 2026 में समाप्त चौथी तिमाही के लिए उसके नेट प्रॉफिट में मामूली 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस अवधि का मुनाफा बढ़कर 319 करोड़ रुपये हो गया है। इस निजी क्षेत्र के बैंक ने एक साल पहले इसी तिमाही में 304 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इस तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 12,183 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 11,308 करोड़ रुपये थी। तिमाही में ब्याज आय बढ़कर 10,553 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 9,413 करोड़ रुपये थी। बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स रेश्यो थोड़ा बेहतर होकर 1.61 प्रतिशत हो गया। बैंक के नेट NPAs, या बैड लोन में मामूली गिरावट आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्सिस बैंक ने डिविडेंड का किया ऐलान, रिटेल से कॉर्पोरेट लोन तक में आया उछाल

इस तिमाही के दौरान हरियाणा सरकार ने बैंक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे पैनल से हटा दिया और सभी सरकारी फंड वापस लेने का आदेश दिया। राज्य सरकार ने बैंक के साथ सभी तरह के लेन-देन रोक दिए हैं और विभागों को निर्देश दिया है कि वे अपने फंड पब्लिक सेक्टर के बैंकों में ट्रांसफर कर दें। यह कदम फरवरी 2026 में चंडीगढ़ ब्रांच में 590 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने के बाद उठाया गया। इस पूरे मामले पर बैंक ने बताया कि उसने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में प्रभावित राशि को पूरी तरह से खर्च के तौर पर दर्ज कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार से मोहभंग? बेचे ₹1.75 लाख करोड़ के शेयर
ये भी पढ़ें:तीन गुना बढ़ गया इस बड़े बैंक का मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान

शेयर की कीमत और टारगेट प्राइस

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर की बात करें तो बीते शुक्रवर को 67.23 रुपये पर था। Axis Securities ने इस बैंक के लिए 'बाय' कॉल जारी किया है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 87 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। बता दें कि 2 जनवरी 2026 को शेयर ने 87 रुपये के स्तर को टच किया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 58 रुपये है। यह भाव इसी साल फरवरी महीने में था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,