foreign portfolio investors turn bearish on india stock market selloff record high विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार से मोहभंग? बेचे ₹1.75 लाख करोड़ के शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार से मोहभंग? बेचे ₹1.75 लाख करोड़ के शेयर

विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से अपना मुंह फेरते नजर आए हैं। आंकड़े बताते हैं कि 2026 में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 1,75,089 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए।

Sat, 25 April 2026 09:24 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार से मोहभंग? बेचे ₹1.75 लाख करोड़ के शेयर

ग्लोबल टेंशन की वजह से भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। इस माहौल में विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से अपना मुंह फेरते नजर आए हैं। सिर्फ साल 2026 में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 1,75,089 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। बता दें कि हफ्ते का अंत विदेशी संस्थागत निवेशकों की तरफ से भारी बिकवाली के साथ हुआ। शुक्रवार को खत्म हुए पांच कारोबारी दिन में इन निवेशकों ने 17,140 करोड़ रुपये के घरेलू शेयर बेच दिए। अप्रैल में अब तक विदेशी निवेशकों की शेयर बिक्री बढ़कर 43,967 करोड़ रुपये हो गई है, जिससे 2026 में कुल बिक्री 1,75,089 करोड़ रुपये के भारी-भरकम आंकड़े तक पहुंच गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट का कहना है कि FIIs भारतीय इक्विटीज को बेचना जारी रखे हुए हैं। महीने-दर-महीने बिकवाली का यह सिलसिला लगातार 10वें महीने भी जारी है क्योंकि संस्थागत निवेश पर जियो-पॉलिटिक्स का दबदबा बना हुआ है। एक ब्रोकरेज नोट के अनुसार आगे भी संस्थागत गतिविधियों का मुख्य आधार वैश्विक खबरें ही रहेंगी। इसमें अमेरिका-ईरान वार्ता से जुड़े घटनाक्रमों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्सिस बैंक ने डिविडेंड का किया ऐलान, रिटेल से कॉर्पोरेट लोन तक में आया उछाल

अगले सप्ताह US फेडरल ओपन मार्केट कमेटी और बैंक ऑफ जापान के रेट फैसले और उसके बाद सेंट्रल बैंक की टिप्पणियां भी आने वाली हैं। इसका असर ग्लोबल इक्विटी मार्केट और संस्थागत गतिविधियों पर भी पड़ेगा। बता दें कि US फेडरल रिज़रव की रेट तय करने वाली समिति 28 और 29 अप्रैल को US-ईरान युद्ध के मौजूदा हालात को देखते हुए नीतिगत फैसलों पर विचार-विमर्श करने के लिए बैठक करेगी। नीतिगत फैसलों की घोषणा बुधवार, 29 अप्रैल को की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पस्त बाजार में रॉकेट बना अडानी का यह शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- अभी और बढ़ेगा भाव

तीन दिन में भारतीय बाजार का हाल

कई दिनों तक बाजार में पॉजिटिव माहौल रहने के बाद बीते सप्ताह के आखिरी तीन दिन भारतीय शेयर बाजार में भी बड़ी गिरावट देखी गई। तीन सत्र की गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 7.17 लाख करोड़ रुपये कम हो गई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स तीन प्रतिशत से अधिक टूट गया। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं को बढ़ा दिया है जिससे कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। तीन सत्र में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 2,609.12 अंक या 3.29 प्रतिशत टूटा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन गुना बढ़ गया इस बड़े बैंक का मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान

सेंसेक्स शुक्रवार को 999.79 अंक या 1.29 प्रतिशत फिसलकर 76,664.21 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 1,260.13 अंक या 1.62 प्रतिशत फिसलकर 76,403.87 तक चला गया था। इन तीन सत्र में बीएसई में शामिल कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 7,17,476.54 करोड़ रुपये घटकर 4,61,49,758.18 करोड़ रुपये रह गया।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,