how to book lpg cylinder online missed call whatsapp app indane hp bharat gas LPG गैस सिलेंडर बुकिंग के 4 जबरदस्त तरीके, व्हाट्सऐप से लेकर मिस्ड कॉल तक, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG गैस सिलेंडर बुकिंग के 4 जबरदस्त तरीके, व्हाट्सऐप से लेकर मिस्ड कॉल तक

LPG Gas Booking Numbers: केंद्र सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम (ESMA) लागू कर रसोई गैस की सप्लाई बाधित न हो, इसके निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में आम उपभोक्ताओं के लिए यह जानना जरूरी है कि वे किन आसान तरीकों से घर बैठे गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

Tue, 10 March 2026 01:17 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG गैस सिलेंडर बुकिंग के 4 जबरदस्त तरीके, व्हाट्सऐप से लेकर मिस्ड कॉल तक

LPG: मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते देश में एलपीजी सप्लाई पर गंभीर असर पड़ा है। सड़क से संसद तक एलपीजी संकट की चर्चा है। कांग्रेस सांसदों ने इस संकट पर चिंता जताई है, वहीं केंद्र सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम (ESMA) लागू कर रसोई गैस की सप्लाई बाधित न हो, इसके निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में आम उपभोक्ताओं के लिए यह जानना जरूरी है कि वे किन आसान तरीकों से घर बैठे गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

ऑनलाइन गैस बुकिंग के आसान तरीके

1. आधिकारिक वेबसाइट और ऐप

इंडेन: इंडेन की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें और 'बुक योर सिलेंडर' विकल्प चुनें।

एचपी गैस: एचपी पे मोबाइल ऐप या एचपी एनी टाइम (आईवीआरएस) नंबर 88888 23456 पर संपर्क करें।

भारत गैस: भारत पेट्रोलियम की वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग करें।

2. थर्ड-पार्टी ऐप से बुकिंग

पेटीएम जैसे ऐप पर 'गैस बुकिंग' सेक्शन में जाकर अपने ऑपरेटर (इंडेन, एचपी या भारत) का चयन करें। कंज्यूमर नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर ऑनलाइन भुगतान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100 डॉलर के नीचे आया कच्चा तेल, युद्ध खत्म करने के ट्रंप के संकेत से हुआ ठंडा

3. व्हाट्सऐप बुकिंग

इंडेन: आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर 77189 55555 पर मैसेज करें। कस्टमर WhatsApp पर मैसेज भेजकर अपनी LPG रिफिल बुक कर सकते हैं और बुक की गई रिफिल का स्टेटस अपडेट देख सकते हैं। यह सिस्टम पूरी तरह से ऑटोमेटेड है और LPG कस्टमर्स के लिए यह सुविधा बिना किसी खर्च के 24/7 उपलब्ध है। इस सुविधा के ज़रिए, हम LPG कस्टमर्स को डिजिटल पेमेंट लिंक और दूसरे प्री-डिलीवरी चेक अपडेट भी फ्री मैसेज के तौर पर भेज रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर के क्या हैं रेट, घर से निकलने से पहले करें चेक

एचपी गैस: 92222 01122 पर "Hi" भेजकर बुकिंग शुरू करें।

4. मिस्ड कॉल सर्विस

इंडेन उपभोक्ता 84549 55555 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर तुरंत बुकिंग कर सकते हैं।

बुकिंग के लिए जरूरी जानकारी

· रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

· 16 अंकों का एलपीजी आईडी या कंज्यूमर नंबर

· डिस्ट्रीब्यूटर कोड

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG संकट से ढाबे और रेस्टोरेंट के बंद होने की आशंका, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

सरकार ने उठाए कदम

केंद्र सरकार ने मंगलवार को आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू करते हुए रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल इकाइयों को एलपीजी उत्पादन अधिकतम करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार उर्वरक संयंत्रों को पिछले छह महीने के औसत गैस खपत का 70% आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। चाय उद्योग और अन्य औद्योगिक उपभोक्ताओं को 80% आपूर्ति मिलेगी। रिफाइनरियों में गैस आवंटन लगभग 65% तक कम किया जाएगा।

इंडेन पर कैसे करें सिलेंडर बुक, डिटेल में जानें

SMS 77189 55555 से रिफिल बुकिंग

पूरे देश में इंडेन LPG रिफिल बुकिंग के लिए एक कॉमन नंबर

अपनी सुविधा के हिसाब से SMS पर 24x7 अपना LPG रिफिल सिलेंडर बुक करें

SMS से पर्सनल मोबाइल नंबर कैसे रजिस्टर करें?

अगर आप पहली बार SMS सुविधा का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो 77189 55555 पर SMS करें

<16 डिजिट कंज्यूमरID><स्पेस>आधार<आधार के आखिरी 4 डिजिट>

या

<16 डिजिट कंज्यूमरID><स्पेस>SV<सब्सक्रिप्शन वाउचर के आखिरी 4 डिजिट>

एक बार जब कोई कस्टमर अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कर लेता है, तो बाद की रिफिल बुकिंग 7718955555 पर SMS REFILL भेजकर की जा सकती है

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,