how much price of 10 gm silver coin today rate jump again चांदी ने लगाई छलांग, जानें अब 10 ग्राम के सिक्के का कहां पहुंचा भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

चांदी ने लगाई छलांग, जानें अब 10 ग्राम के सिक्के का कहां पहुंचा भाव

Silver Rate Today: दिल्ली में 10 ग्राम का चांदी का सिक्का आज 2413 रुपये में जबकि, लखनऊ में 2,419 रुपये में बिक रहा है। मुंबई में यही सिक्का 2417 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में चांदी का 10 ग्राम का सिक्के का भाव आज 2414 रुपये है। चेन्नई में चांदी का सिक्का आज 2424 रुपये में बिक रहा है।

Wed, 25 Feb 2026 01:00 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
चांदी ने लगाई छलांग, जानें अब 10 ग्राम के सिक्के का कहां पहुंचा भाव

Silver Rate 25 Feb.: चांदी के भाव में आज तेजी दिख रहीं है। मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले चांदी 7740 रुपये प्रति किलो चढ़कर 269050 रुपये पर पहुंच गई है। यह रेट bullions.co.in ने जारी किया है। इस रेट के मुताबिक दिल्ली में आज का चांदी का भाव 268900 रुपये किलो है। मुंबई में चांदी के रेट 268560 रुपये प्रति किलो और चेन्नई में 269530 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। कोलकाता में 268390 रुपये और बिहार की राजधानी पटना में आज 1 किलो चांदी का भाव 268600 रुपये किलो है। वहीं, राजस्थान की राजधानी जयपुर में 268710 रुपये प्रति किलो ग्राम। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज चांदी का भाव 268820 रुपये है।

10 ग्राम के चांदी के सिक्के का क्या है भाव

दिल्ली में 10 ग्राम का चांदी का सिक्का आज 2413 रुपये में जबकि, लखनऊ में 2,419 रुपये में बिक रहा है। मुंबई में यही सिक्का 2417 रुपये में मिल रहा है। दूसरी ओर कोलकाता में चांदी का 10 ग्राम का सिक्के का भाव आज 2414 रुपये है। चेन्नई में चांदी का इतने वजन का सिक्का आज 2424 रुपये में बिक रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ महंगा, अब इतना हो गया 10 ग्राम का भाव, कैसे तय होते हैं गोल्ड के रेट
ये भी पढ़ें:एक खबर और शेयर मार्केट में आ गई जान, सेंसेक्स 700 अंक उछला, IT स्टॉक्स भी चढ़े
ये भी पढ़ें:होली से पहले LPG के रेट 1 मार्च को होंगे अपडेट, 5 साल से लग रहे हैं झटके

IBJA Rates के मुताबिक क्या हैं भाव

आईबीजेए के मुताबिक आज चांदी 6455 रुपये की तेजी के साथ 269367 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। जीएसटी समेत 2.77 लाख के पार चली गई है। अगर 29 जनवरी के इसके सर्राफा मार्केट के ऑल टाइम हाई 385933 रुपये किलो से तुलना करें तो अभी चांदी शिखर से 116566 रुपये प्रति किलो सस्ती है।

क्यों आई तेजी

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के अनुसार, “जिन खास वजहों से 2025 में चांदी की कीमतें बढ़ी थीं, उनसे 2026 में भी मार्केट को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। तेजी से डिजिटलाइजेशन, AI का विस्तार, और डेटा सेंटर और IT इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी से मजबूत इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ रही है, जिससे चांदी-इंटेंसिव सिस्टम और इलेक्ट्रिकल सप्लाई की जरूरत बढ़ रही है। जियोपॉलिटिकल अस्थिरता, यूएस ट्रेड पॉलिसी की अनिश्चितता और फेडरल रिजर्व की आजादी को लेकर चिंताएं बुलियन की सेफ हेवन अपील को बनाए हुए हैं।”

FAQ

सवाल: 1kg चांदी की कीमत क्या है?

जवाब: 1KG चांदी की कीमत IBJA के मुताबिक 269367 रुपये प्रति किलो है।

सवाल: आज दिल्ली में चांदी का क्या रेट है?

जवाब: आज दिल्ली में चांदी bullions.co.in के मुताबिक 268900 रुपये प्रति किलो है।

सवाल: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव क्या था?

जवाब: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव 145610 रुपये प्रति किलो था।

सवाल: 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव क्या है?

जवाब: bullions.co.in के मुताबिक दिल्ली में 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव 2420 रुपये है।

सवाल: 1 किलो सोना कितने का है?

जवाब: 1 किलो सोना bullions.co.in के मुताबिक दिल्ली में 1,61,23,000 रुपये है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,