aaj ka sone ka bhav 25 feb 2026 surge why difference in rate lucknow to delhi Aaj Ka Sone Ka Bhav: सोना हुआ महंगा, दिल्ली से लखनऊ तक रेट में क्यों है अंतर, Business Hindi News - Hindustan
More

Aaj Ka Sone Ka Bhav: सोना हुआ महंगा, दिल्ली से लखनऊ तक रेट में क्यों है अंतर

Gold Rate 25 Feb.: दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1390 रुपये बढ़कर 161190 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। जबकि, मुंबई में यह 1400 रुपये उछलकर 161470 और कोलकाता में 1390 रुपये महंगा होकर 161250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। लखनऊ में 1400 रुपये बढ़कर 161310 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है।

Wed, 25 Feb 2026 12:30 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Aaj Ka Sone Ka Bhav: सोना हुआ महंगा, दिल्ली से लखनऊ तक रेट में क्यों है अंतर

Gold Rate 25 Feb.: आज सर्राफा बाजार में सोने के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। bullions.co.in द्वारा जारी रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव आज 1400 रुपये महंगा होकर 161760 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर पहुंच गया है। अगर अलग-अलग शहरों की बात करें तो बुलियंस डॉट को डॉट इन के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1390 रुपये बढ़कर 161190 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। जबकि, मुंबई में यह 1400 रुपये उछलकर 161470 और कोलकाता में 1390 रुपये महंगा होकर 161250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी ओर चेन्नई 1440 रुपये की तेजी के साथ 161980 रुपये और लखनऊ में 1400 रुपये बढ़कर 161310 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है।

इंदौर में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 1440 रुपये महंगा होकर 161680 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि, जयपुर में इतना ही बढ़कर 161490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा है।

IBJA के क्या हैं रेट

अगर IBJA ने जो रेट जारी किया है, उसके मुताबिक आज 24 फरवरी गोल्ड 999 के भाव में मंगलवार के बंद भाव की तुलना में 582 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 159823 रुपये पर पहुंच गया है। इस रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 16298 रुपये ही सस्ता रह गया है। जीएसटी समेत सोना आज 164617 रुपये पर पहुंच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक खबर और शेयर मार्केट में आ गई जान, सेंसेक्स 700 अंक उछला, IT स्टॉक्स भी चढ़े
ये भी पढ़ें:होली से पहले LPG के रेट 1 मार्च को होंगे अपडेट, 5 साल से लग रहे हैं झटके
ये भी पढ़ें:अमेरिका-ईरान तनाव से सोना हुआ महंगा, चांदी ने लगाई 2.7% की छलांग

22 कैरेट गोल्ड अब जीएसटी के साथ 150958 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड जीएसटी के साथ 123463 रुपये पहुंच गया है। आइबीजेए पर मंगलवार को गोल्ड 999 बिना जीएसटी 159241 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है।

गोल्ड-सिल्वर के रेट कैसे तय होते हैं

अंतरराष्ट्रीय बाजार से तय होता है बेस प्राइस

सोना-चांदी ग्लोबल कमोडिटी हैं। इनके दाम लंदन (LBMA) और न्यूयॉर्क (COMEX) जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों से तय होते हैं।

भारत में कीमत = अंतरराष्ट्रीय कीमत + डॉलर-रुपया (USD/INR) रेट

अगर डॉलर मजबूत या रुपया कमजोर होता है, तो भारत में दाम बढ़ जाते हैं।

डिमांड-सप्लाई, ब्याज दर, महंगाई, भू-राजनीतिक तनाव जैसी चीजें भी कीमतों को प्रभावित करती हैं।

भारत में अलग-अलग शहरों में रेट अलग क्यों होते हैं?

GST और लोकल टैक्स/चार्ज: GST समान है, लेकिन स्थानीय हैंडलिंग और अन्य खर्च अलग हो सकते हैं।

ट्रांसपोर्ट व इंश्योरेंस लागत: दूर के शहरों में सप्लाई खर्च ज्यादा।

डिमांड-सप्लाई: शादी-सीजन या त्योहारों में ज्यादा मांग वाले शहरों में दाम थोड़ा ऊंचा।

ज्वेलर्स का मार्जिन: हर सर्राफा बाजार का अपना प्रीमियम/मार्जिन होता है।

मेकिंग चार्ज (आभूषण में): डिजाइन और शहर के अनुसार अलग-अलग।

सरल शब्दों में कहें तो बेस रेट देशभर में लगभग एक जैसा होता है, लेकिन लोकल खर्च + मांग + ज्वेलर मार्जिन के कारण शहर-शहर थोड़ा फर्क दिखता है।

FAQ

सवाल: 1kg चांदी की कीमत क्या है?

जवाब: 1KG चांदी की कीमत IBJA के मुताबिक 269367 रुपये प्रति किलो है।

सवाल: आज दिल्ली में चांदी का क्या रेट है?

जवाब: आज दिल्ली में चांदी bullions.co.in के मुताबिक 268900 रुपये प्रति किलो है।

सवाल: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव क्या था?

जवाब: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव 145610 रुपये प्रति किलो था।

सवाल: 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव क्या है?

जवाब: bullions.co.in के मुताबिक दिल्ली में 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव 2420 रुपये है।

सवाल: 1 किलो सोना कितने का है?

जवाब: 1 किलो सोना bullions.co.in के मुताबिक दिल्ली में 1,61,23,000 रुपये है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,