बकरीद पर घर से निकलने से पहले चेक करें पेट्रोल-डीजल और CNG के रेट
Petrol Diesel Price on Bakrid: दो हफ्तों में 4 बार पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ चुके हैं। पिछली बार 25 मई को पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़े थे। बकरीद पर आज बढ़े या घटे, सीएनजी के रेट को लेकर क्या अपडेट हैं? जानें पूरी डिटेल्स…

Petrol Diesel Price on Bakrid: दो हफ्तों में 4 बार पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ चुके हैं। बकरीद के दिन आज ईंधन के दाम बढ़े या घटे, चेक करना जरूरी है। आज 28 मई को सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। इससे पहले यह जानें कि आज पेट्रोल-डीजल के दाम बढे़ या घटे हैं, उससे पहले जान लें कि महज दो हफ्तों में तेल कितना महंगा हुआ है।
25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा हुआ था। इससे पहले 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। सबसे पहले 15 मई को ₹3 प्रति लीटर की बड़ी छलांग लगाई गई थी। इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई।
बकरीद के दिन क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
बकरीद पर कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये है। यानी यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं चेन्नई में भी रेट में कोई बदलाव नहीं है। आज चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर है। दिल्ली में भी तेल के दाम स्थिर हैं। यहां पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 और डीजल की 97.83 रुपये प्रति लीटर है।
भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल की 99.74 पर है। वहीं, रायपुर पेट्रोल 107.96 और डीजल 101.17 रुपये लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। जबकि, पटना में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 112.70 रुपये और डीजल का दाम 99.87 रुपये है।
चंडीगढ़ में पेट्रोल आज 101.53 और डीजल 89.63 रुपये लीटर है। लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत आज 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर है। दूसरी ओर देहरादून में पेट्रोल 100.20 रुपये और डीजल 97.10 रुपये लीटर है।
CNG के क्या हैं रेट
IGL के मुताबिक दिल्ली में सीएनजी 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं, एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में 91.70 रुपये प्रति किलो के भाव हैं। गुड़गांव (88.12 रुपये), रेवाड़ी (87.70 रुपये) और करनाल (87.43 रुपये) में मध्यम दरें हैं, जबकि कैथल 88.43 रुपये प्रति किलो पर है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में सीएनजी सबसे महंगी – 94.42 रुपये प्रति किलो – बिक रही है। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 91.58 रुपये, महोबा-बांदा-चित्रकूट में 89.42 रुपये, अजमेर-पाली-राजसमंद में 92.44 रुपये और हापुर में 92.70 रुपये प्रति किलो की दर है।




साइन इन