Hindusthan Urban Infrastructure Ltd going to split into 5 parts check record date here 5 टुकड़ों में बंटने जा रहा है यह स्टॉक, रिकॉर्ड डेट में अब ज्यादा दिन नहीं बचा, Business Hindi News - Hindustan
More

5 टुकड़ों में बंटने जा रहा है यह स्टॉक, रिकॉर्ड डेट में अब ज्यादा दिन नहीं बचा

Stock Split News: इस हफ्ते कई कंपनियों के शेयरों को बंटवारा होने जा रहा है। इन कंपनियों की लिस्ट में हिंदुस्तान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Hindusthan Urban Infrastructure Ltd) भी है। कंपनी के शेयरों को 5 हिस्सों में बांटने का फैसला किया गया है

Sun, 8 March 2026 06:44 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
5 टुकड़ों में बंटने जा रहा है यह स्टॉक, रिकॉर्ड डेट में अब ज्यादा दिन नहीं बचा

Stock Split News: इस हफ्ते कई कंपनियों के शेयरों को बंटवारा होने जा रहा है। इन कंपनियों की लिस्ट में हिंदुस्तान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Hindusthan Urban Infrastructure Ltd) भी है। कंपनी के शेयरों को 5 हिस्सों में बांटने का फैसला किया गया है। इसके लिए तय रिकॉर्ड डेट में अब ज्यादा दिन नहीं बचा है।

किस दिन होगा शेयरों का बंटवारा

कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि शेयरों का बंटवारा 13 मार्च को किया जाएगा। शुक्रवार के दिन इस स्टॉक को 5 टुकड़ों में बांट दिया जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBI ने अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया FIR, ₹1085 करोड़ के फ्रॉड का मामला

तीन बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी

हिंदुस्तान इंफ्स्ट्राक्चल लिमिटेड ने तीन बार डिविडेंड दिया है। कंपनी ने 2016 में एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड दिया था। दूसरी बार कंपनी ने 2017 में एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड दिया था। तीसरी बार कंपनी ने 2018 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी की तरफ से योग्य निवेशकों को 1 शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड मिला था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर स्टॉक का भाल बीएसई में 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 2316.80 रुपये के स्तर पर था। कंपनी के शेयरों की कीमतों में 1 महीने में 21 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 3.53 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है। कंपनी का 52 वीक हाई 2799 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1651.30 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 334.29 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AC की कीमतों में होगा इजाफा, वोल्टास सहित कई कंपनियां बढ़ा रही हैं 15% तक दाम

तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 38 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक 12.18 प्रतिशत टूट चुका है।

सितंबर तिमाही की शेयर होल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 75 प्रतिशत की है। वहीं, पब्लिक के पास 25 प्रतिशत हिस्सा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,