AC price will hike by voltas and other compaies from 5 to 15 percent before this season AC की कीमतों में होगा इजाफा, Voltas सहित कई कंपनियां बढ़ा रही हैं 5 से 15% तक दाम, Business Hindi News - Hindustan
More

AC की कीमतों में होगा इजाफा, Voltas सहित कई कंपनियां बढ़ा रही हैं 5 से 15% तक दाम

कमरे को ठंडा रखने वाले एयर कंडीशनर बनाने वाली प्रमुख कंपनियां कच्चे माल की लागत और सप्लाई चेन के खर्चों में निरंतर वृद्धि की भरपाई के लिए कीमतों में 5-15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर रही हैं।

Sun, 8 March 2026 04:31 PMTarun Pratap Singh भाषा
share
AC की कीमतों में होगा इजाफा, Voltas सहित कई कंपनियां बढ़ा रही हैं 5 से 15% तक दाम

कमरे को ठंडा रखने वाले एयर कंडीशनर बनाने वाली प्रमुख कंपनियां कच्चे माल की लागत और सप्लाई चेन के खर्चों में निरंतर वृद्धि की भरपाई के लिए कीमतों में 5-15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर रही हैं। फरवरी से अप्रैल के बीच लागू की जा रही यह बढ़ोतरी ठीक उस समय हो रही है, जब गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ एयर कंडीशनर (एसी) की मांग बढ़ने वाली है। डाइकिन, वोल्टास, ब्लू स्टार, एलजी, हायर और मित्सुबिशी हैवी इंडस्ट्रीज सहित प्रमुख कंपनियों ने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस हफ्ते तीन कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-बोनस, चेक करें रिकॉर्ड डेट

तांबे की कीमतों का भी दिखा असर

यह वृद्धि तांबे जैसे प्रमुख कच्चे माल की लागत बढ़ने, रुपये की कमजोरी, नए ऊर्जा-दक्षता मानकों और माल ढुलाई लागत में वृद्धि के कारण की गई है। हालांकि, उद्योग के अधिकारियों का कहना है कि भीषण गर्मी के पूर्वानुमान और नए स्टार-रेटेड मॉडलों से बिजली की बचत के कारण इस साल बिक्री की गति मजबूत रहने की उम्मीद है।

क्या कहना है कंपनी का

डाइकिन इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कंवलजीत जावा ने बताया कि कंपनी अप्रैल से कीमतों में 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। उन्होंने कहा, “नए ऊर्जा मानक आ गए हैं, जिससे उत्पाद अधिक कुशल हो गए हैं। साथ ही तांबे जैसी सामग्री की कीमतें बढ़ गई हैं और अमेरिकी डॉलर रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण माल ढुलाई लागत भी बढ़ गई है, जिससे आयात महंगा हो गया है। ऐसे में कोई विकल्प नहीं बचा है।” उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल बिक्री 2024 के रिकॉर्ड स्तर को छुएगी और कम से कम 15 प्रतिशत की वृद्धि देखी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG के बाद अगला नंबर पेट्रोल और डीजल का? क्या बढ़ने जा रही हैं कीमतें

ब्लू स्टार के मैनेजिंग डायरेक्टर बी त्यागराजन ने कहा कि कंपनी फरवरी के मध्य में ही 8-10 प्रतिशत की वृद्धि कर चुकी है। हालांकि, बाजार में अभी पुराना स्टॉक मौजूद है, इसलिए ग्राहकों को तुरंत बड़ा अंतर महसूस नहीं होगा।

टाटा वोल्टास भी बढ़ाने जा रही है कीमत

टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास भी कीमतों में 5-15 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर रही है। वोल्टास के प्रबंध निदेशक मुकुंदन मेनन ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में कच्चे माल की लागत लगातार बढ़ी है, जिसे देखते हुए यह मूल्य समायोजन किया जा रहा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,