Varvee Global Ltd stock going to split into 2 parts check record date here दो हिस्सों में बंटने जा रहा है यह 38 साल पुरानी कंपनी का शेयर, रिकॉर्ड डेट नजदीक, 5 साल में दिया 650% का रिटर्न, Business Hindi News - Hindustan
More

दो हिस्सों में बंटने जा रहा है यह 38 साल पुरानी कंपनी का शेयर, रिकॉर्ड डेट नजदीक, 5 साल में दिया 650% का रिटर्न

Stock Split: वारवी ग्लोबल लिमिटेड (Varvee Global Ltd) के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों का बंटवारा 02 हिस्सों में होगा। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने शुक्रवार को रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया। जोकि मार्च के पहले हफ्ते में है।

Sat, 21 Feb 2026 11:49 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
दो हिस्सों में बंटने जा रहा है यह 38 साल पुरानी कंपनी का शेयर, रिकॉर्ड डेट नजदीक, 5 साल में दिया 650% का रिटर्न

Stock Split: वारवी ग्लोबल लिमिटेड (Varvee Global Ltd) के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों का बंटवारा 02 हिस्सों में होगा। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने शुक्रवार को रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया। जोकि मार्च के पहले हफ्ते में है।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट?

वारवी ग्लोबल लिमिटेड ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया है। वारवी ग्लोबल लिमिटेड ने इस स्टॉक स्प्लिट के लिए 2 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹175000 तक सोना, ₹350000 की चांदी? US सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिखेगा असर

पिछले एक साल में शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

वारवी ग्लोबल लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को 2.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 136.30 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले 6 महीने में स्टॉक की कीमतों में 28 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में वारवी ग्लोबल के शेयरों का भाव 7.04 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया था। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 9.35 प्रतिशत की तेजी आई है। वारवी ग्लोबल लिमिटेड का 52 वीक हाई 197 रुपये और 52 वीक लो लेवल 113.05 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 351 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भारत पर क्या पड़ेगा असर, जीरो हो जाएगा टैरिफ?

5 साल में निवेशकों को कितना दिया रिटर्न?

दो साल में वारवी ग्लोबल लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 287 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 483 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल में मल्टीबैगर स्टॉक का भाव 650 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल में सेंसेक्स इंडेक्स में 62 प्रतिशत की तेजी आई है।

इस कंपनी ने आखिरी बार निवेशकों को 2012 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, इस कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 65.63 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 34.37 प्रतिशत हिस्सा दिसंबर 2025 की तिमाही के अंततक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 दिन में 18% चढ़ा टाटा ग्रुप का यह धाकड़ स्टॉक, क्या है इस तेजी की वजह?

1988 में हुई थी कंपनी की शुरुआत

यह एक टेक्सटाइल कंपनी है। कंपनी के प्रोडक्ट में डेनिम फेब्रिक्स, नॉन डेनिम फेब्रिक्स आदि प्रोडक्ट्स बेचती है। इस कंपनी की शुरुआत 1988 में हुई थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,