पटना मेट्रो में इस कंपनी को मिला कई करोड़ का काम, शेयरों में 5% की तेजी, भाव 50 रुपये से भी कम
50 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (Hindustan Construction Company) के शेयरों में 5 प्रतिशत की तेजी आई है। इस उछाल के बाद बीएसई में कंपनी के शेयरों का भाव 30 रुपये के लेवल पर पहुंच गया।

50 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (Hindustan Construction Company) के शेयरों में 5 प्रतिशत की तेजी आई है। इस उछाल के बाद बीएसई में कंपनी के शेयरों का भाव 30 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह पटना मेट्रो प्रोजेक्ट्स के तहत मिला कई वर्क ऑर्डर है।
पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से मिला 2 प्रोजेक्ट
कंपनी ने आज एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि उन्हें दो कॉन्ट्रैक्ट्स मिले हैं। एक की वैल्यू 1418.30 करोड़ रुपये का है। दूसरे की वैल्यू 1147.51 करोड़ रुपये की है। कंपनी यह दोनों प्रोजेक्ट्स पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड से मिला है।
इस वर्क ऑर्डर के जरिए कंपनी को 10.67 किलोमीटर के अंडरग्राउंड टनल बनाने का काम मिला है। इसके अलावा पहले चरण में पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट्स का काम मिला है। बता दें, एचसीसी ने इस प्रोजेक्ट के अलावा दिल्ली मेट्रो, बेंगलुरू मेट्रो, मुंबई मेट्रो लाइन-1 और कोलकाता मेट्रो में भी काम किया है।
शेयरों का ओवरआल प्रदर्शन कैसा?
बीते 3 महीने के दौरान इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 16.5 प्रतिशत की तेजी आई है। जोकि निवेशकों के नजरिए से अच्छी खबर है। मार्च 2023 से जुलाई 2024 के दौरान एचसीसी के शेयरों की कीमतों में 337 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, इसके बाद इस स्टॉक में बिकावली देखने को मिली। जिसकी वजह से एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 33 प्रतिशत टूट चुका है।
वहीं, 2 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 17 प्रतिशत ही चढ़ा है। बता दें, एचसीसी के शेयरों में 3 साल में 138 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में यह स्मॉल कैप स्टॉक 458 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन