Defence Sector tata group inugrated unit in morocco दुनिया में बढ़ेगी भारतीय डिफेंस प्रोडक्ट्स की धमक, टाटा ग्रुप ने मोरक्को में शुरू की यूनिट, Business Hindi News - Hindustan
More

दुनिया में बढ़ेगी भारतीय डिफेंस प्रोडक्ट्स की धमक, टाटा ग्रुप ने मोरक्को में शुरू की यूनिट

Defence Sector: केंद्र सरकार की लगातार कोशिश है कि भारतीय डिफेंस कंपनियों और उनके प्रोडक्ट्स की दुनियाभर में धाक हो। इस नजरिए से अच्छी खबर आई है। टाटा ग्रुप (Tata Group) ने एक बड़ा कदम उठाया है।

Tue, 23 Sep 2025 02:35 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
दुनिया में बढ़ेगी भारतीय डिफेंस प्रोडक्ट्स की धमक, टाटा ग्रुप ने मोरक्को में शुरू की यूनिट

Defence Sector: केंद्र सरकार की लगातार कोशिश है कि भारतीय डिफेंस कंपनियों और उनके प्रोडक्ट्स की दुनियाभर में धाक हो। इस नजरिए से अच्छी खबर आई है। टाटा ग्रुप (Tata Group) ने एक बड़ा कदम उठाया है। टाटा ग्रुप (Tata Group) की डिफेंस कंपनी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स मोरक्को (Morocco) में पहला डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू किया है। अफ्रीका में पहली बार किसी भी भारतीय कंपनी ने डिफेंस यूनिट ओपन किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाजार की गिरावट में भी गरज रहा यह डिफेंस स्टॉक, 6 महीने में किया पैसा डबल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्धाटन

यह यूनिट 8x8 पहिएदार बख्तरबंद (Wheeled Armoured Platform) का प्रोडक्शन करेगी। इस यूनिट का उद्धाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया है। वो दो दिवसीय मोरक्को के दौरे पर हैं। 22 से 23 सितंबर तक की यह उनकी यात्रा कई मायनों में खास है। पहली बार कोई भारतीय रक्षा मंत्री मोरक्को के दौरे पर पहुंचा है। राजनाथ सिंह को मोरक्को के डिफेंस मिनिस्टर की तरफ से देश की यात्रा का निमंत्रण मिला था।

DRDO के साथ टाटा ने की साझेदारी

8x8 पहिएदार बख्तरबंद प्लेटफार्म टाटा एंडवास सिस्टम ने DRDO के साथ मिलकर तैयार किया है। मौजूदा सरकार लगातार घरेलू डिफेंस कंपनियों को प्रोडक्शन और नई प्रोडक्ट्स के लिए सहयोग कर रही है। पीएम मोदी कई बार कह चुके हैं कि “Make in India” से “Make for the World.” बता दें, मोरक्को में शुरू हुए इस सेंटर के जरिए सालाना 100 यूनिट का प्रोडक्शन शुरू किया जा सकता है। इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पहला प्रोडक्शन 18 महीने में हो जाएगा।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय डिफेंस प्रोडक्ट की तरफ बढ़ा आकर्षण

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद से ही भारतीय डिफेंस प्रोडक्ट्स प्रति दुनिया भर में आकर्षण बढ़ा है। खासकर ब्रह्मोस जैसी मिसाइलों की खूब चर्चा हो रही है। ऐसे में इस नई यूनिट का मोरक्को में शुरू होना इंडियन डिफेंस सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। इससे भारत का फुटप्रिंट अन्य देशों में और बढ़ेगा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,