Apollo Micro Systems doubled investors money in just 6 months check details here बाजार की गिरावट में भी गरज रहा यह डिफेंस स्टॉक, 6 महीने में किया पैसा डबल, Business Hindi News - Hindustan
More

बाजार की गिरावट में भी गरज रहा यह डिफेंस स्टॉक, 6 महीने में किया पैसा डबल

Defence Stock: शेयर बाजार में आज दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। लेकिन डिफेंस कंपनियों के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems) के शेयरों में आज नरमी देखने को मिली।

Tue, 23 Sep 2025 12:42 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
बाजार की गिरावट में भी गरज रहा यह डिफेंस स्टॉक, 6 महीने में किया पैसा डबल

Defence Stock: शेयर बाजार में आज दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। लेकिन डिफेंस कंपनियों के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems) के शेयरों में आज नरमी देखने को मिली। लेकिन यह स्टॉक रिकवर करने में सफल रहा है। बता दें, आज सेंसेक्स करीब 200 अंक लुढ़क चुका है। वहीं, निफ्टी में 65 अंक की गिरावट दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RVNL के शेयरों में उछाल, इस खबर से गदगद दिखे निवेशक

अपोलो माइक्रो सिस्टम के शेयरों में 4% तक की तेजी

डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम के शेयरों आज इंट्रा-डे लो लेवल से 4 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली है। बीएसई में कंपनी के शेयर 332.35 रुपये के लेवल पर खुले थे। कुछ देर के बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में लुढ़ककर 320.25 रुपये के लेवल पर आ गया था। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का इंट्रा-डे हाई 337.40 रुपये है।

डिफेंस कंपनी ने बताया कि उनके बोर्ड की सिक्योरिटीज अलॉटमेंट कमिटी ने 2107194 शेयरों को वारेंट्स में कंवर्जन की मंजूरी दे दी है। अपोलो माइक्रो सिस्टम ने बताया है कि उन्हें 18.02 करोड़ रुपये वारेंट्स की इस प्रक्रिया को पूरा करने में मिला है। बता दें, बीते हफ्ते अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने Sibersentinel Technologies Limited और जूम टेक्नोलॉजीज के साथ MoU साइन किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओपन हो गए हैं 10 कंपनियों के IPO, 4 दिग्गज नाम भी लिस्ट में

इस डिफेंस कंपनी ने दिया है धांसू रिटर्न

बीते एक महीने में अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों की कीमतों में 41 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 3 महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 55 प्रतिशत बढ़ा है। 6 महीने में डिफेंस कंपनी निवेशकों को 166 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। वहीं, 2025 में अबतक यह स्टॉक 176 प्रतिशत चढ़ चुका है। 5 साल में डिफेंस कंपनी के शेयरों में 2816 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,