HFCL share jumps 5 percent after new work order win 1 साल से संघर्ष कर रहा है स्टॉक, आज 5% की तेजी, किस बात से निवेशक हुए खुश?, Business Hindi News - Hindustan
More

1 साल से संघर्ष कर रहा है स्टॉक, आज 5% की तेजी, किस बात से निवेशक हुए खुश?

हिमाचल फ्यूरिस्टिक कम्युनिकेशंस लिमिटेड (Himachal Futuristic Communications Limited) के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में उछाल ऐसे समय में देखने को मिला है जब कंपनी को एक नया ऑर्डर हाथ लगा है।

Tue, 17 Feb 2026 01:38 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
1 साल से संघर्ष कर रहा है स्टॉक, आज 5% की तेजी, किस बात से निवेशक हुए खुश?

हिमाचल फ्यूरिस्टिक कम्युनिकेशंस लिमिटेड (Himachal Futuristic Communications Limited) के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में उछाल ऐसे समय में देखने को मिला है जब कंपनी को एक नया ऑर्डर हाथ लगा है। 5 प्रतिशत की तेजी के बाद इस स्टॉक का भाव 72.38 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। बता दें, कंपनी को ऑप्टिकल फाइबर का काम मिला है।

बीएसई में एचएफसीएल का शेयर 69.01 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में 5 प्रतिशत की तेजी के बाद यह स्टॉक 72.38 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद स्टॉक में नरमी देखने को मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:24 फरवरी को खुल रहा नया IPO, ग्रे मार्केट में स्थिति हुई और मजबूत

कितने करोड़ रुपये का मिला है काम?

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि उन्हें 60.95 करोड़ रुपये का काम मिला है। Himachal Futuristic Communications Limited को यह वर्क ऑर्डर मई 2026 तक पूरा करना है। कंपनी को ऑप्टिकल फाइबर केबल्स सप्लाई करने का काम मिला है। यह काम एक अग्रणी कंपनी ने दिया है। बता दें, एचएफसीएल ने इस वर्क ऑर्डर की जानकारी मार्केट के बंद होने के बाद साझा किया।

दो दिन पहले यानी 15 फरवरी को कंपनी को एक और बड़ा वर्क ऑर्डर मिला था। कंपनी को 42.34 करोड़ रुपये का काम मिला था। इस वर्क ऑर्डर में भी कंपनी को ऑप्टिक फाइबर सप्लाई करना था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिफेंस कंपनी को रक्षा मंत्रालय से मिला 5000 करोड़ रुपये का काम

तिमाही नतीजे कैसे?

कंपनी का स्टॉक दिसंबर तिमाही के नतीजों के सामने आने के बाद से ही फोकस में है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 102.70 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 42.34 प्रतिशत अधिक है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 1210.79 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी का EBITDA दिसंबर तिमाही में 243.52 करोड़ रुपये रहा है। बता दें, दिसंबर 2026 तक एचएफसीएल के पास कुल ऑर्डर बुक 11125 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 साल में 129258% का रिटर्न, अब 10 टुकड़ों में बंट रहा है शेयर, रिकॉर्ड डेट तय

शेयरों का ओवरआल प्रदर्शन कैसा?

बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 17.79 प्रतिशत की गिरावट आई है। एचएफसीएल का 52 वीक हाई 93.95 रुपये और 52 वीक लो लेवल 59.83 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 10959 करोड़ रुपये का है। बता दें, 5 साल में यह स्टॉक 136 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 61 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना में अधिक है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,