Cochin Shipyard Ltd gets 5000 crore rupee work order fron defence ministry डिफेंस कंपनी को रक्षा मंत्रालय से मिला 5000 करोड़ रुपये का काम, कल फोकस में रहेंगे शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

डिफेंस कंपनी को रक्षा मंत्रालय से मिला 5000 करोड़ रुपये का काम, कल फोकस में रहेंगे शेयर

Defence Stock: डिफेंस कंपनी कोचिन शिपयार्ड (Cochin Shipyard Ltd) को 5000 करोड़ रुपये का काम मिला है। यह खबर शेयर बाजार के बंद होने के बाद सामने आई। कंपनी को यह काम डिफेंस मिनिस्ट्री से मिला है। 

Mon, 16 Feb 2026 08:01 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
डिफेंस कंपनी को रक्षा मंत्रालय से मिला 5000 करोड़ रुपये का काम, कल फोकस में रहेंगे शेयर

Defence Stock: डिफेंस कंपनी कोचिन शिपयार्ड (Cochin Shipyard Ltd) को 5000 करोड़ रुपये का काम मिला है। यह खबर शेयर बाजार के बंद होने के बाद सामने आई। कंपनी को यह काम डिफेंस मिनिस्ट्री से मिला है। आज सोमवार को डिफेंस कंपनी कोचिन शिपयार्ड के शेयर बीएसई में 0.39 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1468.20 रुपये के लेवल पर बंद हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 साल में 129258% का रिटर्न, अब 10 टुकड़ों में बंट रहा है शेयर, रिकॉर्ड डेट तय

क्या है वर्क ऑर्डर डीटेल्स

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि रक्षा मंत्रालय ने पांच नेक्सट जनरेशन सर्वे वेसल्स के लिए बोली मंगाई थी। कोचिन शिपयार्ड इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के तौर पर उभरी है। इस प्रोजेक्ट के तहत कोचिन शिपयार्ड को शिपबिल्डिंग्स के साथ-साथ मेंटनेंस का भी काम देखना है।

कोचिन शिपयार्ड ने तीसरी तिमाही में कैसा प्रदर्शन किया है?

डिफेंस कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार दिसंबर तिमाही में कुल नेट प्रॉफिट 144.60 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 18.30 प्रतिशत कम है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 177 करोड़ रुपये रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:24 फरवरी को खुल रहे नया IPO, ग्रे मार्केट में स्थिति हुई और मजबूत

डिफेंस कंपनी का रेवन्यू 1350.40 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 17.70 प्रतिशत अधिक है। कोचिन शिपयार्ड की तरफ से दी जानकारी के अनुसार दिसंबर तिमाही में EBITDA 21.50 प्रतिशत की गिरावट के बाद 186.60 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में यह 237.60 करोड़ रुपये रहा था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

बीते तीन महीने के दौरान कोचिन शिपयार्ड के शेयरों की कीमतों में करीब 15 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक का भाव 13.16 प्रतिशत गिरा है। एक साल में कोचिन शिपयार्ड के शेयरों का भाव 18.79 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 9.66 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 2547.25 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1180.45 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंपनी का घाटा बढ़ा, निवेशकों ने शेयरों ने बनाई दूरी, 12% टूटा स्टॉक

दो साल में कोचिन शिपयार्ड ने पोजीशनल निवेशकों को 75 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, तीन साल में डिफेंस कंपनी के शेयरों का भाव 484 प्रतिशत चढ़ा है। बता दें, 5 साल में यह स्टॉक 710 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल हुआ है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 59 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,