Morgan Stanley buys 69 crore rs stake in Nazara Technologies deal detail here इकलौती लिस्टेड गेमिंग कंपनी पर मॉर्गन स्टैनली फिदा, खरीद डाले करीब 29 लाख शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

इकलौती लिस्टेड गेमिंग कंपनी पर मॉर्गन स्टैनली फिदा, खरीद डाले करीब 29 लाख शेयर

मॉर्गन स्टेनली ने नजारा टेक्नोलॉजीज के 28.85 लाख शेयर 239.8 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे। यह ब्लॉक डील ऐसे समय में हुई है जब पिछले कुछ समय से नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयरों पर दबाव बना हुआ है। 

Tue, 10 March 2026 10:28 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
इकलौती लिस्टेड गेमिंग कंपनी पर मॉर्गन स्टैनली फिदा, खरीद डाले करीब 29 लाख शेयर

गेमिंग की दुनिया में चर्चित कंपनी नजारा टेक्नोलॉजी में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक मॉर्गन स्टैनली ने बड़ा दांव लगाया है। जानकारी के मुताबिक ब्लॉक डील के तहत मॉर्गन स्टैनली की इकाई मॉर्गन स्टैनली एशिया सिंगापुर Pte ने कंपनी के लगभग 69.2 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। डील की डिटेल पर बात करें तो मॉर्गन स्टेनली ने नजारा टेक्नोलॉजीज के 28.85 लाख शेयर 239.8 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे। यह ब्लॉक डील ऐसे समय में हुई है जब पिछले कुछ समय से नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयरों पर दबाव बना हुआ है। हालांकि, मंगलवार को नजारा का शेयर करीब 2 पर्सेंट चढ़कर 245.50 रुपये पर बंद हुआ।

शेयर परफॉर्मेंस

नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो 240.90 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकालबे 247 रुपये तक गया। शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो क्रमश: 362.50 रुपये और 221.50 रुपये है। बता दें कि नजारा टेक्नोलॉजी भारत की इकलौती लिस्टेड गेमिंग कंपनी है, जो गेमिंग और डिजिटल मीडिया के कई सेगमेंट में काम करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG और CNG का संकट… मोदी सरकार ने नेचुरल गैस पर लगाया सख्त कानून

कंपनी का कारोबार मोबाइल गेमिंग, ई-स्पोर्ट्स, एड-टेक, डिजिटल विज्ञापन और बच्चों के एजुकेशन टेक प्लेटफॉर्म तक फैला हुआ है। कंपनी के पोर्टफोलियो ब्रांड की बात करं तो किडोपिया, एनिमल Jam, Fusebox गेम्स और Sportskeeda जैसे नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा कंपनी के पास ऑफलाइन गेमिंग ब्रांड जैसे फंकी मंकी Monkeys और Smaaash एंटरटेनमेंट भी हैं। डिजिटल विज्ञापन क्षेत्र में कंपनी की सहायक इकाई Datawrkz भी काम करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले, केंद्रीय कर्मचारियों के DA पर भी ऐलान?

कंपनी के नतीजे

मुंबई की यह कंपनी ग्लोबली विस्तार कर रही है। इसके ऑपरेशन भारत के साथ-साथ उत्तरी अमेरिका और अन्य वैश्विक बाजारों में भी मौजूद हैं। दिसंबर तिमाही (Q3FY26) में कंपनी की आय 406 करोड़ रुपये रही जबकि एबिटा सालाना आधार पर 29% बढ़कर 68 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान एबिटा मार्जिन भी बढ़कर 16.7% पर पहुंच गया।

कंपनी के एमडी ने बताया था प्लान

कंपनी के एमडी और सीईओ नीतीश मित्तरसेन ने बीते दिनों सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि हम अपने मौजूदा व्यवसायों में लगातार निवेश कर रहे हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है। उदाहरण के लिए, हमारे गेम जैसे एनिमल जैम को रोब्लॉक्स पर लॉन्च किया गया है। हमने वैश्विक स्तर पर टीवी शो के लिए नए लाइसेंस प्राप्त किए हैं। हमने हाल ही में बिग ब्रदर गेम लॉन्च किया है। मौजूदा व्यवसायों में काफी निवेश हो रहा है और हम गेमिंग स्टूडियो के नए अधिग्रहण के लिए भी सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं। उन्होंने ये भी बताया कि कुछ के साथ हमारी बातचीत चल रही है, इसलिए ऐसा हो सकता है। मुझे लगता है कि हम अपने द्वारा स्थापित किए गए इन नए उत्कृष्टता केंद्रों को जारी रखेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹220 तक जाएगा टाटा का यह शेयर! खूब दांव लगा रहे निवेशक

वित्त वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों में कंपनी का राजस्व 1,431 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 30% अधिक है। इसी अवधि में एबिटा 73% बढ़कर 177 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की ग्रोथ में किडोपिया के सब्सक्राइबर बेस में बढ़ोतरी का बड़ा योगदान रहा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,