Central Bank of India gets 296 08 crore rupee notice stock in focus इस पब्लिक सेक्टर के बैंक को मिला 296.08 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, शेयरों पर रखें नजर, Business Hindi News - Hindustan
More

इस पब्लिक सेक्टर के बैंक को मिला 296.08 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, शेयरों पर रखें नजर

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) ने मंगलवार को कहा कि उसे वित्त वर्ष 2024-25 में टैक्स के कम भुगतान को लेकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से 296.08 करोड़ रुपये का ‘टैक्स नोटिस डिमांड’ मिला है।

Tue, 31 March 2026 07:46 PMTarun Pratap Singh भाषा
share
इस पब्लिक सेक्टर के बैंक को मिला 296.08 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, शेयरों पर रखें नजर

पब्लिक सेक्टर के बैंक के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) ने मंगलवार को कहा कि उसे वित्त वर्ष 2024-25 में टैक्स के कम भुगतान को लेकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से 296.08 करोड़ रुपये का ‘टैक्स नोटिस डिमांड’ मिला है। शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बैंक ने बताया कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की एसेसमेंट यूनिट ने 28 मार्च, 2026 को एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत बैंक को कर देनदारी के रूप में 296.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च के महीने में 21254 रुपये गिरा सोने का भाव, 17 साल के बाद इतनी बड़ी गिरावट

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के फैसलों को चुनौती देगा बैंक

बैंक ने स्पष्ट किया कि वह निर्धारित दिशानिर्देशों के भीतर उचित मंच (जैसे अपीलीय अधिकरण) पर इस आदेश को चुनौती देने की प्रक्रिया में है। बैंक का मानना है कि आयकर विभाग ने जिन खर्चों या दावों को अमान्य किया है, उनके खिलाफ उसके पास ठोस तथ्यात्मक और कानूनी आधार मौजूद हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अप्रैल के महीने में कई कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-डिविडेंड, फटाफट चेक करें लिस्ट

सेंट्रल बैंक ने उम्मीद जताई है कि पिछले आदेशों और कानूनी मिसालों को देखते हुए उसे इस मामले में राहत मिलेगी और पूरी टैक्स मांग समाप्त हो जाएगी। बैंक ने यह भी कहा कि इस नोटिस का उसकी वित्तीय स्थिति, ऑपरेशन्स या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ITR भरने के सीजन की हुई शुरुआत, ITR-1, ITR-2 और ITR-3 सहित अन्य फॉर्म नोटिफाई

कल फोकस में रहेंगे बैंक के शेयर

सोमवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 4.38 प्रतिशत की गिरावट के बाद 31.45 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 26 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। दो साल में इस सरकारी बैंक के शेयरों का भाव 47 प्रतिशत गिरा है। बता दें, 5 साल में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों की कीमतों में 93 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,