HDFC bank share falls today again stock price came down by 10 percent in 4 days HDFC Bank के शेयर 52 वीक लो लेवल पर, 4 दिन में 10% लुढ़का दाम, बैंक के MD का आया बयान, Business Hindi News - Hindustan
More

HDFC Bank के शेयर 52 वीक लो लेवल पर, 4 दिन में 10% लुढ़का दाम, बैंक के MD का आया बयान

HDFC Bank के शेयरों की कीमतों में आज फिर से 3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। यह लगातार चौथा कारोबारी दिन है जब बैंक के शेयरों का भाव लुढ़ गया है। इन 4 दिनों में एचडीएफसी बैंक के शेयरों का भाव 10 प्रतिशत गिरा है।

Mon, 23 March 2026 12:23 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
HDFC Bank के शेयर 52 वीक लो लेवल पर, 4 दिन में 10% लुढ़का दाम, बैंक के MD का आया बयान

HDFC Bank के शेयरों की कीमतों में आज फिर से 3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। यह लगातार चौथा कारोबारी दिन है जब बैंक के शेयरों का भाव लुढ़ गया है। इन 4 दिनों में एचडीएफसी बैंक के शेयरों का भाव 10 प्रतिशत गिरा है। जिसकी वजह से प्राइवेट बैंक का मार्केट कैप 1.35 लाख करोड़ रुपये घट गया। बता दें, बीते तीन महीने में HDFC Bank के शेयरों का भाव 25 प्रतिशत लुढ़क चुका है।

बीएसई में आज सोमवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर 766.95 रुपये के स्तर पर खुले थे। कुछ देर के बाद बैंक के शेयर 750.55 रुपये के 52 वीक लो लेवल पर पहुंच गए। बता दें, बैंक के शेयरों में 4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युद्ध का इस कंपनी के शेयरों पर पड़ा है बुरा असर, 52 वीक लो लेवल पर भाव

HDFC Bank के MD ने इस्तीफे पर क्या कुछ कहा

बैंक के पार्ट टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक हुए इस्तीफे की वजह से निवेशकों के मन में संशय खड़ा हुआ है। उन्होनें अपने इस्तीफे में कहा कि पिछले दो साल में बैंक में जो काम हो रहे हैं उनके वैल्यूएज और एथिक्स के बिलकुल विपरीत हैं। बता दें, इस इस्तीफे के बाद HDFC Bank के एमडी और सीईओ श्रीधर जगदीशन ने कहा कि अतुन चक्रवर्ती से इस्तीफा वापस लेने का आग्रह किया गया था। लगभग बोर्ड के हर एक सदस्य ने उनसे अपना इस्तीफा वापस लेने की बात कही थी। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच इस स्टॉक को खरीदने की होड़, 12% चढ़ा भाव

HDFC Bank ने एचडीएफसी के पूर्व सीईओ केकि मिस्त्री को अंतरिम चेयरमैन बनाया है। उन्हें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से मिले अप्रवूल के बाद यह पोजीशन बैंक ने दी है। इसके अलावा बोर्ड अगले कुछ महीने में कई मीटिंग करने जा रहा है। जगदीशन ने कहा कि पूर्व के फैसलों को बोर्ड एक फिर से देखेगा, कमी की पहचान कर उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बैंक पुरानी और नई सभी समस्याओं को पारदर्शी तरीके से दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर घंटे हो रही है ₹1000 करोड़ के शेयरों की बिकवाली, FII क्यों निकाल रहे पैसा

क्या है बैंक स्थिति

मौजूदा समय में HDFC Bank का पीई रेशियो 16.48 है। वहीं, प्राइस टू बुक रेशियो 2.3 है। बैंक का 14डे RSI मौजूदा समय में 24 है। यह 30 के नीचे आने का मतलब है कि शेयरों ओवरसोल्ड जोन में है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,