GR Infraprojects gets 1897 51 crore rupee railway work order stock in focus इस कंपनी को मिला ₹1897.51 करोड़ का रेलवे प्रोजेक्ट, डिविडेंड दे रही है कंपनी, कल फोकस में रहेंगे शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

इस कंपनी को मिला ₹1897.51 करोड़ का रेलवे प्रोजेक्ट, डिविडेंड दे रही है कंपनी, कल फोकस में रहेंगे शेयर

Dividend Stock: जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स (GR Infraprojects) को एक बड़ा वर्क ऑर्डर आज मंगलवार, 17 फरवरी को मिला है। कंपनी को नए रेलवे लाइन के कंस्ट्रक्शन का काम मिला है। यह कंस्ट्रक्शन कंपनी को मध्य प्रदेश में करना है।

Tue, 17 Feb 2026 05:47 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
इस कंपनी को मिला ₹1897.51 करोड़ का रेलवे प्रोजेक्ट, डिविडेंड दे रही है कंपनी, कल फोकस में रहेंगे शेयर

Dividend Stock: जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स (GR Infraprojects) को एक बड़ा वर्क ऑर्डर आज मंगलवार, 17 फरवरी को मिला है। कंपनी को नए रेलवे लाइन के कंस्ट्रक्शन का काम मिला है। यह कंस्ट्रक्शन कंपनी को मध्य प्रदेश में करना है। इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को बाहरी और गोंडावली रेलवे स्टेशन में नई लाइन का बिछाना है। बता दें, कल बुधवार को कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट में फोकस में रहेंगे।

1897.51 करोड़ रुपये का काम

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि छोटे पुल, बड़े पुल, रोड ओवरब्रिज, स्टेशन बिल्डिंग आदि का काम भी इस प्रोजेक्ट में शामिल हैं। इस वर्क प्रोजेक्ट की कीमत 1897.51 करोड़ रुपये है। कंपनी को 900 दिन में इसे पूरा करना है। बता दें, GR Infraprojects इस वर्क ऑर्डर के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के तौर पर उभरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेनी स्टॉक ने ₹1 लाख के निवेश पर बना दिया करोड़पति, कीमत अब भी ₹50 से कम

दूसरी बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी

GR Infraprojects अपने निवेशकों को दूसरी बार डिविडेंड का तोहफा दे रही है। कंपनी 18 फरवरी 2026 यानी बुधवार को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। बीएसई के डाटा के अनुसार GR Infraprojects की तरफ से एक शेयर पर 2.50 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा।

इससे पहले कंपनी पिछले साल मार्च में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 12.50 रुपये का डिविडेंड मिला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डाटा सेंटर के लिए समूह करेगा 100 अरब डॉलर का निवेश

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

आज मंगलवार को GR Infraprojects के शेयर बीएसई में 0.08 प्रतिशत की गिरावट के बाद 978.75 रुपये के लेवल पर बंद हुआ है। बीते तीन महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 11 प्रतिशत और 6 महीने में 22.40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। एक साल में GR Infraprojects के शेयरों का भाव करीब 4 प्रतिशत नीचे आ गया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 9.81 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में काफी कम है। बता दें, जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स का 52 वीक हाई 1441.60 रुपये और 52 वीक लो लेवल 883.35 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 9470 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 साल से संघर्ष कर रहा है स्टॉक, आज 5% की तेजी, किस बात से निवेशक हुए खुश?

GR Infraprojects के शेयरों का भाव दो साल में 17 प्रतिशत और तीन साल में 14.79 प्रतिशत नीचे गिर चुका है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,