adani group big announcement to invest 100 billion dollor in AI data centre अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डाटा सेंटर के लिए समूह करेगा 100 अरब डॉलर का निवेश, Business Hindi News - Hindustan
More

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डाटा सेंटर के लिए समूह करेगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने रिव्यूएबल एनर्जी से संचालित अत्याधुनिक एआई सक्षम डेटा सेंटर को 2035 तक विकसित करने के लिए 100 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की मंगलवार को घोषणा की। यह दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत 'एनर्जी-कंप्यूट' प्रतिबद्धताओं में से एक है।

Tue, 17 Feb 2026 03:07 PMTarun Pratap Singh भाषा
share
अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डाटा सेंटर के लिए समूह करेगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने रिव्यूएबल एनर्जी से संचालित अत्याधुनिक एआई सक्षम डेटा सेंटर को 2035 तक विकसित करने के लिए 100 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की मंगलवार को घोषणा की। यह दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत 'एनर्जी-कंप्यूट' प्रतिबद्धताओं में से एक है।

कंपनी ने बयान में क्या कहा है?

समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने बयान में कहा कि इस पहल से 'सर्वर' निर्माण, 'क्लाउड' मंच एवं सहायक उद्योगों में अतिरिक्त 150 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश होने की उम्मीद है। इससे भारत में 250 अरब डॉलर का अनुमानित एआई इंफ्रास्ट्रक्चर एनवायरमेंट तैयार होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 साल से संघर्ष कर रहा है स्टॉक, आज 5% की तेजी, किस बात से निवेशक हुए खुश?

गौतम अडानी क्या कुछ बोले?

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, “दुनिया एक ऐसी बुद्धिमत्ता क्रांति में प्रवेश कर रही है जो पिछली किसी भी औद्योगिक क्रांति से कहीं अधिक गहन है। ऊर्जा व कंप्यूटर के बीच सामंजस्य स्थापित करने में निपुण राष्ट्र ही आने वाले दशक को आकार देंगे।” उन्होंने कहा कि भारत नेतृत्व करने के लिए अद्वितीय स्थिति में है।

उन्होंने कहा, “अडानी ग्रुप में हम डेटा केंद्रों और हरित ऊर्जा में अपनी मजबूत नींव पर काम करते हुए भारत की प्रौद्योगिकी संप्रभुता पर केंद्रित पांच स्तरीय एआई ढांचे में विस्तार कर रहे हैं। एआई युग में भारत केवल उपभोक्ता नहीं रहेगा। हम बुद्धिमत्ता के विनिर्माता, विकासकर्ता एवं निर्यातक होंगे और हमें उस भविष्य में भागीदार होने पर गर्व है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:24 फरवरी को खुल रहा नया IPO, ग्रे मार्केट में स्थिति हुई और मजबूत

यह लक्ष्य अडानीकॉनेक्स के दो गीगावाट राष्ट्रीय डेटा सेंटर मंच पर आधारित है, जिसका लक्ष्य पांच गीगावाट तक पहुंचना है। डेटा सेंटर क्षमता में दोगुने से अधिक की वृद्धि विशाखापत्तनम में देश का सबसे बड़ा गीगावाट-स्तरीय एआई डेटा सेंटर परिसर स्थापित करने के लिए गूगल के साथ और हैदराबाद तथा पुणे में इसी तरह की सुविधाएं स्थापित करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ हाल ही में हुए समझौतों पर आधारित है।

बयान में विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा गया, “अडानी समूह समूचे भारत में बड़े पैमाने पर परिसर स्थापित करने को इच्छुक अन्य प्रमुख कंपनियों के साथ बातचीत कर रहा है।” अडानी समूह उच्च-प्रदर्शन वाले एआई 'वर्कलोड' और अगली पीढ़ी के डिजिटल कॉमर्स को समर्थन देने के लिए दूसरा एआई डेटा सेंटर विकसित करने के लिए फ्लिपकार्ट के साथ सहयोग को भी बढ़ा रहा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,