government is considering eliminating or reducing withholding tax to attract foreign investors विदेशी निवेशकों को लुभाने के लिए विदहोल्डिंग टैक्स खत्म या कम करने पर सरकार कर रही विचार, Business Hindi News - Hindustan
More

विदेशी निवेशकों को लुभाने के लिए विदहोल्डिंग टैक्स खत्म या कम करने पर सरकार कर रही विचार

सरकार और RBI विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए सरकारी बॉन्ड पर withholding tax घटाने या खत्म करने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन क्या टैक्स हटाने के बाद वाकई में निवेश बढ़ेगा? जानिए क्या होता है विदहोल्डिंग टैक्स और एक्सपर्ट की राय…

Fri, 15 May 2026 05:58 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
विदेशी निवेशकों को लुभाने के लिए विदहोल्डिंग टैक्स खत्म या कम करने पर सरकार कर रही विचार

सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के बाद अब सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए कई और कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं। इनमें सरकारी बॉन्ड पर लगने वाले विदहोल्डिंग टैक्स को पूरी तरह खत्म करना या कम करना शामिल है। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में लोगों से सोना न खरीदने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कार-पूलिंग का उपयोग करने, विदेश यात्रा से बचने की अपील की थी, ताकि विदेशी मुद्रा बचाई जा सके।

क्या होता है विदहोल्डिंग टैक्स?

विदहोल्डिंग टैक्स एक तरह का स्रोत पर कटौती वाला टैक्स (TDS) है, जो विदेशी निवेशकों को भारतीय बॉन्ड पर मिलने वाले ब्याज पर लगता है। फिलहाल, अनिवासियों को अपने भारतीय सरकारी बॉन्ड पर मिलने वाली ब्याज से कमाई पर करीब 20% का विदहोल्डिंग टैक्स देना पड़ता है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा है। इससे पहले साल 2023 तक 5% की रियायती दर थी, जो अब खत्म हो चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोल्ड ज्वैलरी खरीदने की मची होड़, पीएम की अपील के बाद भी 15-20% बढ़ी सेल

सरकार और RBI की चिंता

सरकार और RBI की चिंता का मुख्य कारण विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी से गिरावट और विदेशी निवेशकों की बिकवाली है। पिछले दो महीनों में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 38 अरब डॉलर की कमी आई है। वहीं 2026 में अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक भारतीय बाजारों से लगभग 22.5 अरब डॉलर निकाल चुके हैं। रुपये में भी भारी कमजोरी देखने को मिली है। युद्ध शुरू होने के बाद से रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 5% टूट चुका है।

द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक पिछले कुछ हफ्तों से इन प्रस्तावों पर चर्चा चल रही है। नीति निर्माता विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच विदेशी खाते को सुरक्षित रखने के लिए ये कदम उठाना चाहते हैं।

क्या हैं मतभेद

सूत्रों के मुताबिक, नीति निर्माताओं के बीच इस बात पर मतभेद है कि क्या मौजूदा वैश्विक आर्थिक स्थिति में खासकर अमेरिका में ऊंची ब्याज दरों और बाहरी खतरों के बीच ये कदम वाकई में ज्यादा निवेश ला पाएंगे। एक बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने चर्चा की कि क्या कोई खास विदेशी जमा योजना लानी चाहिए, लेकिन यह प्रस्ताव खारिज कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या है इस्लामिक NATO? पाकिस्तान की बढ़ेगी ताकत, भारत की बढ़ सकती है चिंता

क्या टैक्स हटाने से निवेश आएगा?

अधिकारियों ने सरकारी बॉन्ड पर विदहोल्डिंग टैक्स को पूरी तरह हटाने पर भी विस्तार से चर्चा की है, लेकिन एक जानकार ने बताया कि क्या टैक्स हटाने के बाद वाकई में निवेश बढ़ेगा, इस आशंका के कारण अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। फिलहाल, किफायत (ऑस्टेरिटी) और विदेशी मुद्रा बचत को प्राथमिकता देने पर जोर है।

चीन में सरकारी बॉन्ड पर विदेशी निवेशकों के लिए विदहोल्डिंग टैक्स अस्थायी रूप से खत्म है, जबकि मलेशिया सरकारी बॉन्ड को इस टैक्स से पूरी तरह छूट देता है। वियतनाम में यह टैक्स सिर्फ 5% है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत पर बढ़ा खाद संकट, DAP आयात 30% महंगा; सब्सिडी बोझ बढ़ने की आशंका
ये भी पढ़ें:पीएम ने कहा सोना नहीं खरीदो और दाम बढ़ गए; पेट्रोल-डीजल की खपत कम करो, आज रेट…

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

पूर्व सेबी मेंबर अनंत नारायण ने कहा कि भारत का विदहोल्डिंग टैक्स विदेशी निवेशकों के लिए बहुत फ्रिक्शन पैदा करता है। उनका कहना है, "मैं यह नहीं कह रहा कि इसे हल करते ही पैसा आ जाएगा, लेकिन यह निश्चित रूप से देश में पैसा आने में एक रुकावट है।"

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,