सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट से इस सेक्टर में मचा हड़कंप, 10% तक शेयरों में टूट
Metal Stock Crash: शुक्रवार को दिन मेटल कंपनियों के शेयरों के लिए काफी बुरा साबित हो रहा है। गोल्ड, सिल्वर और अन्य मेटल्स की बिक्री का साफ असर मेटल कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल रहा है।

Metal Stock Crash: शुक्रवार को दिन मेटल कंपनियों के शेयरों के लिए काफी बुरा साबित हो रहा है। गोल्ड, सिल्वर और अन्य मेटल्स की बिक्री का साफ असर मेटल कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल रहा है। हिंदुस्तान जिंक, वेदांता, हिंदुस्तान कॉपर, नाल्को और अन्य मेटल कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई है।
10% तक टूटा शेयर
हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में आज शुक्रवार को 10.50 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 679.20 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। वहीं, नाल्को के शेयरों में बड़ी बिकवाली देखने को मिली है। नाल्को के शेयरों की कीमतों में 9.4 प्रतिशत की टूट दर्ज की गई है। जिसके बाद शुक्रवार को यह स्टॉक 388.45 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया।
हिंदुस्तान जिंक में भी भारी बिकवाली
वेदांता लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयरों का भी बुरा हाल है। कंपनी के शेयर बीएसई में 7.3 प्रतिशत की गिरावट के बाद 663.30 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। इसके अलावा वेदांता के शेयरों में भी बड़ी बिकवाली देखने को मिली है। जिसकी वजह से यह स्टॉक आज 6.6 प्रतिशत की गिरावट के बाद 714.95 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया।
आज निफ्टी मेटल इंडेक्स में 4 प्रतिशत की टूट देखने को मिली है।
सोने और चांदी में बड़ी बिकवाली
आज गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में भी बड़ी बिकवाली देखने को मिली है। चांदी की कीमतों में आज 6 प्रतिशत की गिरावट आई है। चांदी अपने उच्चतम स्तर से अबतक 10 प्रतिशत या फिर 44000 रुपये की गिरावट आई है।
गोल्ड की कीमतों में भी गिरावट आई है। एमसीएक्स गोल्ड फ्यूचर की कीमतों में 6 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स कॉपर की कीमतों में आज 4 प्रतिशत की टूट देखने को मिली है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन