Hindustan Aeronautics Ltd gets 1800 crore rupee work order Stock in focus इस धाकड़ डिफेंस कंपनी को मिला 1800 करोड़ का काम, फोकस में शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

इस धाकड़ डिफेंस कंपनी को मिला 1800 करोड़ का काम, फोकस में शेयर

Defence Stock: सरकारी डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Ltd Share Price) के शेयर इस समय फोकस में हैं। कंपनी को पवन हंस लिमिटेड, नोएडा ने एक बड़ा वर्क ऑर्डर दिया है।

Fri, 30 Jan 2026 09:58 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
इस धाकड़ डिफेंस कंपनी को मिला 1800 करोड़ का काम, फोकस में शेयर

Defence Stock: सरकारी डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Ltd Share Price) के शेयर इस समय फोकस में हैं। कंपनी को पवन हंस लिमिटेड, नोएडा ने एक बड़ा वर्क ऑर्डर दिया है। पिछले एक साल में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

कंपनी को मिला 1800 करोड़ रुपये का काम

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि उन्हें पवन हंस लिमिटेड से 1800 करोड़ रुपये का काम मिला है। इस वर्क ऑर्डर के अनुसार कंपनी को 10 ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर्स सप्लाई करने को कहा है। बता दें, कंपनी को यह वर्क ऑर्डर 2027 में पूरा करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 दिन में 13 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP दिखा रहा है 20% का फायदा

आज शेयरों में गिरावट

बीएसई में आज यह डिफेंस स्टॉक आज 4616.05 रुपये के लेवल पर खुला था। कंपनी के शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिली थी। लेकिन इसके बाद यह स्टॉक बाजार के चौतरफा गिरावट का शिकार हो गया है। जिसके बाद हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का शेयर 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 4541 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया।

लॉन्ग टर्म में दिया है पॉजिटिव रिटर्न

बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। दो साल में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का शेयर 51 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। तीन साल से शेयरों को होल्ड करने वाले लोगों को अबतक 268 प्रतिशत का लाभ मिला है। बता दें, 5 साल में यह डिफेंस स्टॉक 882 प्रतिशत का फायदा अबतक पोजीशनल निवेशकों को पहुंचा चुका है।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने पिछले साल 40 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 35 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, 2023 में कंपनी के शेयरों का बंटवारा 2 हिस्सों में किया गया था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो गया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,