gold silver prices surge check latest rates of 14 to 24 carat gold also know how prices are decided सोना-चांदी के बढ़े भाव, चेक करें 14 से 24 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट, यह भी जानें कैसे तय होती हैं कीमतें?, Business Hindi News - Hindustan
More

सोना-चांदी के बढ़े भाव, चेक करें 14 से 24 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट, यह भी जानें कैसे तय होती हैं कीमतें?

Gold Silver Rate Today 7 May: आज 24 कैरेट गोल्ड 151237 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट गोल्ड 345 रुपये महंगा होकर 138533 रुपये पर पहुंच गया है। चांदी के भाव में आज 2318 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है।

Thu, 7 May 2026 01:27 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
सोना-चांदी के बढ़े भाव, चेक करें 14 से 24 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट, यह भी जानें कैसे तय होती हैं कीमतें?

Gold Silver Rate 7 May: शादियों के सीजन के बीच आज सोना-चांदी के भाव में तेजी दर्ज की जा रही है। सर्राफा बाजारों में 7 मई यानी आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव 377 रुपये महंगा हो गया। आज 24 कैरेट गोल्ड 151237 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। दूसरी ओर चांदी के भाव में आज 2318 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। चांदी के रेट अब 251385 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए हैं।

IBJA रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 24884 रुपये ही सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी के भाव में ऑल टाइम हाई से 134545 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अगर ईरान युद्ध के बीच की बात करें तो सोना अबतक 7860 रुपये और चांदी 16515 रुपये गिर चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस शेयर ने ₹1 लाख को बना दिया ₹14 करोड़, जानें कैसे और कितने साल में?

बता दें आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है।

22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट के रेट

आईबीजेए द्वारा जारी लेटेस्ट रेट के मुताबिक आज 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड 345 रुपये महंगा होकर 138533 रुपये पर पहुंच गया है। इस पर 3 प्रतिशत जीएसटी नहीं लगा है। जीएसटी समेत 22 कैरेट गोल्ड का रेट 142688 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। 18 कैरेट गोल्ड का रेट भी आज 283 रुपये उछल कर बिना जीएसटी 113428 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट गोल्ड का जीएसटी के साथ भाव 116830 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घरेलू से कमर्शियल तक गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानिए कौन कितना महंगा

14 और 23 कैरेट गोल्ड के रेट

सर्राफा बजारों में आज 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 375 रुपये बढ़कर 150631 रुपये पर पहुंच गई है। जीएसटी समेत इसकी कीमत 155149 रुपये पर पहुंच जाएगी। जबकि, 14 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 221 रुपये महंगा होकर 88474 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी समेत इसकी कीमत 91128 रुपये होगी।

कैसे तय होती हैं सोने की कीमतें

सोने की कीमतें सिर्फ स्थानीय मांग से नहीं, बल्कि वैश्विक कारकों से तय होती हैं। लंदन (LBMA) और न्यूयॉर्क (COMEX) के अंतरराष्ट्रीय बाजार मुख्य आधार हैं। भारत में कीमत = अंतरराष्ट्रीय भाव × डॉलर/रुपया एक्सचेंज रेट। डॉलर मजबूत या रुपया कमजोर होने पर सोना महंगा हो जाता है। वैश्विक महंगाई, ब्याज दरों में बदलाव और जियो-पॉलिटिकल टेंशन (ईरान-इजरायल-अमेरिका) भी प्रभावित करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुनिया के अमीरों में अंबानी का घटा रुतबा, मस्क से अर्नाल्ट तक पर डॉलर की बारिश

शहरों में दाम अलग क्यों?

बेस प्राइस एक जैसी होती है, लेकिन स्थानीय कर, ढुलाई और बीमा खर्च, लोकल मांग (त्योहार, शादी सीजन), ज्वैलर्स का मार्जिन और मेकिंग चार्ज अंतर पैदा करते हैं। हालांकि, जीएसटी देशभर में एक समान है, फिर भी हैंडलिंग शुल्क व राज्यवार टैक्स में मामूली भिन्नता लाते हैं। ग्लोबल फैक्टर्स बेस प्राइस तय करते हैं, जबकि लोकल खर्चे और ज्वैलर का प्रीमियम आपके शहर में अंतिम भाव बदल देते हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,