ambani s status among the world s rich decreased dollars rain on everyone from musk to arnault दुनिया के अमीरों में अंबानी का घटा रुतबा, मस्क से अर्नाल्ट तक पर डॉलर की बारिश, Business Hindi News - Hindustan
More

दुनिया के अमीरों में अंबानी का घटा रुतबा, मस्क से अर्नाल्ट तक पर डॉलर की बारिश

Bloomberg Billionaires Index: ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में अडानी 17वें पोजीशन पर और मजबूत हो गए हैं। उनकी संपत्ति में 2.19 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। दूसरी ओर टॉप-10 अरबपतियों में से 9 पर बुधवार को डॉलर की बारिश हुई है।

Thu, 7 May 2026 09:34 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
दुनिया के अमीरों में अंबानी का घटा रुतबा, मस्क से अर्नाल्ट तक पर डॉलर की बारिश

Bloomberg Billionaires Index: दुनिया के अमीरों में मुकेश अंबानी रुतबा घट गया है। अंबानी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के टॉप-20 से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर टॉप-10 अरबपतियों में से 9 पर बुधवार को डॉलर की बारिश हुई है। टेस्ला के एलन मस्क की दौलत में बुधवार को 6.66 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इसके साथ ही उनकी संपत्ति 663 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

लैरी पेज की दौलत 8.01 अरब डॉलर बढ़ी। अब इनके पास 335 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। सर्गी ब्रिन के ऊपर 7.37 अरब डॉलर की बारिश हुई है। इनका नेटवर्थ 311 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज अमेजन के मालिक जेफ बेजोस के पास 292 अरब डॉलर की संपत्ति है। इनमें बुधवार को 1.46 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। लैरी एलिसन की दौलत अब 9.03 अरब डॉलर उछलकर 247 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर मार्केट में रौनक, सेंसेक्स 78000 के पार खुला, निफ्टी की भी ग्रीन ओपनिंग

फेसबुक, इंस्टाग्राम, ह्वाट्सएप की मूल कंपनी मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग की दौलत में 2.76 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। अब जुकरबर्ग के पास कुल 218 अरब डॉलर की संपत्ति है।

माइकल डेल की दौलत 6.59 अरब डॉलर बढ़कर 189 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। जेनसेन हुआंग ने भी बुधवार को 9.09 अरब डॉलर पीट डाले। इनके पास कुल 162 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। बर्नार्ड अर्नाल्ट की दौलत भी 7.43 अरब डॉलर बढ़कर 162 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite आज देंगे भारत में दस्तक, जानें फीचर्स, कीमत

क्यों हुई डॉलर की बारिश

अरबपतियों के नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा उनके शेयरों से आता है। ऐसे में जब शेयरों के भाव में उछाल आता है तो उनका नेटवर्थ भी बढ़ जाता है। एनवीडिया के शेयर की कीमत 5.68% बढ़ी, इंटेल के शेयरों में 4.46% की वृद्धि हुई, एप्पल के शेयर की कीमत में 1.16% की वृद्धि हुई और टेस्ला के शेयर की कीमत में 2.37% की वृद्धि हुई। इससे संबंधिक कंपनियों के मालिकों और शेयर होल्डर्स की संपत्ति में इजाफा देखने को मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घरेलू से कमर्शियल तक गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानिए कौन कितना महंगा

अडानी-अंबानी की क्या है रैंकिंग

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में अडानी 17वें पोजीशन पर और मजबूत हो गए हैं। उनकी संपत्ति में 2.19 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। अब अडानी का नेटवर्थ 109 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। दूसरी ओर मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की टॉप-20 लिस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी दौलत में बुधवार को 746 मिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। अब अंबानी का नेटवर्थ 95.6 अरब डॉलर रह गया है। मुकेश अंबानी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में 21वें पायदान पर आ गए हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,