सोने-चांदी के रेट में तेजी, ₹2210 महंगी हुई चांदी, चेक करें गोल्ड का लेटेस्ट भाव
Gold Silver Price: इजराइल-ईरान युद्ध के बीच सोने-चांदी के रेट में आज सोमवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सोने-चांदी के रेट में आज सर्राफा बाजार में तेजी दर्ज की गई है।
Gold Silver Price: इजराइल-ईरान युद्ध के बीच सोने-चांदी के रेट में आज सोमवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सोने-चांदी के रेट में आज सर्राफा बाजार में तेजी दर्ज की गई है। ibjarates.com के मुताबिक, आज 9 मार्च को 999 प्यूरिटी वाला सोना 159,568 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ मिल रहा है। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 158,751 रुपये थी। यानी आज यह 817 रुपये बढ़ गया है। इसके अलावा, 995 प्यूरिटी के गोल्ड की कीमत आज 158929 रुपये प्रति 10 ग्राम है और इसमें आज 814 रुपये की तेजी देखी गई है। बता दें कि शुक्रवार को इसकी कीमत 158115 रुपये थी।
चेक करें चांदी के रेट
आईबीजेए के मुताबिक, अगर चांदी की कीमत की बात करें तो आज एक किलो चांदी की कीमत 262803 रुपये है। इससे पहले बीते शुक्रवार को यह 260723 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी। यानी आज चांदी के दाम में 2,080 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है। बता दें कि आईबीजेए दिन में दो बार सोने- चांदी के रेट जारी करता है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
बता दें कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच सोने की कीमतों में अगले सप्ताह भी उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। निवेशकों की पश्चिम एशिया से जुड़े घटनाक्रमों और घरेलू बाजार की धारणा को प्रभावित करने वाले प्रमुख वृहत आर्थिक आंकड़ों पर नजर होगी। विश्लेषकों ने यह कहा। जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लि. के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा, ''पश्चिम एशिया में जारी घटनाक्रमों पर नजर बनी रहेगी। तनाव बढ़ने से सोने की कीमतों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, लेकिन तनाव कम होने के संकेत मिलने पर भारी बिकवाली हो सकती है।'' मेर ने कहा, ''चांदी में अभी सीमित दायरे में घट-बढ़ हो रही है। लेकिन इसमें भारी अस्थिरता देखी जा रही है। इसका कारण सोने और तांबा तथा जस्ता जैसी औद्योगिक धातुओं में सीमित दायरे में घट-बढ़ के कारण इसके लाभ सीमित हैं।''
बता दें कि पिछले सप्ताह घरेलू बाजार में सर्राफा वायदा में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी 14,359 रुपये यानी 5.08 प्रतिशत टूटी, जबकि सोना 470 रुपये यानी 0.3 प्रतिशत फिसला। एंजल वन के गैर-कृषि जिंस और मुद्रा विभाग के शोध मामलों के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट प्रथमेश एम ने कहा, ''पिछले सप्ताह सोने की कीमत 1.59 लाख से 1.70 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में रही। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर तनाव, एशियाई मांग, केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीद, अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड का उच्च प्रतिफल और डॉलर की मजबूती सर्राफा बाजार में कीमतों को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक बने हुए हैं।
(भाषा इनपुट के साथ)




साइन इन