gold silver price crash today sona cheaper by rs 40980 chandi fell by rs 1 84 lakh will the prices fall further Gold-Silver Crash: सोना 40,980 रुपये सस्ता, चांदी 1.84 लाख टूटी, क्या अभी और गिरेंगे भाव?, Business Hindi News - Hindustan
More

Gold-Silver Crash: सोना 40,980 रुपये सस्ता, चांदी 1.84 लाख टूटी, क्या अभी और गिरेंगे भाव?

Gold Silver price crash: सोना ऑल टाइम हाई से 40,980 और चांदी 1.84 लाख सस्ती हो गई है। जानिए गिरावट की वजह, आगे क्या होगा और क्या अभी खरीदना सही है या इंतजार करें।

Mon, 23 March 2026 01:42 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Gold-Silver Crash: सोना 40,980 रुपये सस्ता, चांदी 1.84 लाख टूटी, क्या अभी और गिरेंगे भाव?

सर्राफा बाजार में सोमवार (23 मार्च) को बड़ी गिरावट देखने को मिली, जहां सोना और चांदी दोनों अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आ गए हैं। IBJA के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोना करीब ₹1,35,141 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो पिछले बंद भाव से लगभग ₹12,000 से ज्यादा सस्ता है। वहीं, चांदी भी भारी गिरावट के साथ ₹2,01,500 प्रति किलो के स्तर पर आ गई। इस गिरावट के बाद सर्राफा बाजारों में सोना अपने ऑल टाइम हाई ₹1,76,121 से करीब ₹40,980 सस्ता हो चुका है, जबकि चांदी अपने उच्चतम स्तर ₹3,85,933 से ₹1,84,433 तक टूट चुकी है।

50 दिनों में बड़ी गिरावट, निवेशक हैरान

अगर वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर सिर्फ 50-55 दिनों में ही कीमती धातुओं में भारी गिरावट आई है। सोना लगभग 25% तक गिर चुका है। चांदी में तो करीब 50% की गिरावट दर्ज हुई है। चांदी, जिसने पहले एमसीएक्स 4,20,000 रुपये का ऑल टाइम हाई छुआ था, अब यहां करीब 2,06,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सेंसेक्स ने लगाया 1800 अंकों का गोता, निवेशकों को 11 लाख करोड़ का झटका

क्यों टूट रहे हैं सोना-चांदी?

केडिया कमोडिटीज के प्रेसीडेंट अजय केडिया के अनुसार, इस गिरावट के पीछे कई बड़े कारण हैं। सबसे बड़ा कारण है वैश्विक बाजार में “Risk-off sentiment”, जहां निवेशक तेजी से अपनी पोजिशन काट रहे हैं। इक्विटी बाजार में गिरावट है। निवेशक क्रिप्टो और रियल एस्टेट में बिकवाली कर रहे है। ETF से पैसा का निकलना जारी है। इन सभी ने मिलकर सोना-चांदी पर दबाव बढ़ाया है।

डॉलर मजबूत, फेड सख्त: सोने पर डबल मार

केडिया के मुताबकि फेडरल रिजर्व के सख्त रुख ने भी सोने की चमक फीकी कर दी है। फेड ने साफ संकेत दिया है कि 2026 में सीमित दर कटौती होगी या जरूरत पड़ी तो दरें बढ़ भी सकती हैं। इससे डॉलर मजबूत हुआ है, और जब डॉलर मजबूत होता है तो सोना-चांदी जैसे “बिना ब्याज वाले निवेश” कम आकर्षक हो जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम: PAN, पेट्रोल से लेकर HRA तक, जानें क्या होगा असर

युद्ध का उल्टा असर: सेफ हेवन भी नहीं बचा

ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के बावजूद इस बार सोने ने पारंपरिक “सेफ हेवन” जैसा प्रदर्शन नहीं किया। इसके पीछे वजह है कि तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई बढ़ी है, जिससे ब्याज दरें ऊंची रहने की संभावना बढ़ गई है।

आगे क्या? और गिरेंगे या आएगा उछाल?

अजय केडिया के मुताबिक, गिरावट अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। सोना आगे चलकर ₹1,15,000 तक जा सकता है। जबकि, चांदी ₹1,75,000 प्रति किलो तक फिसल सकती है। हालांकि, इतिहास बताता है कि युद्ध के शुरुआती दौर में गिरावट के बाद सोना-चांदी अक्सर रिकवर करते हैं। इसलिए साल की दूसरी छमाही में इनकी कीमतों में फिर से मजबूती आ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होगा या नहीं? एरियर पर क्या है बड़ा अपडेट

निवेशकों के लिए क्या है सही रणनीति?

इस समय बाजार में घबराहट है, लेकिन समझदारी यही है कि एकदम बड़ी खरीदारी से बचें। गिरावट में धीरे-धीरे निवेश करें और लंबी अवधि का नजरिया रखें।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। कमोडिटी मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,