Gold Rate Today: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, 3 दिन में 8000 रुपये हुआ सस्ता, चेक करें आज का भाव
Gold Rate Today: पिछले तीन से सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखी जा रही है। चांदी इस अवधि में 26538 रुपये टूट चुकी है। आज भी यह 910 रुपये सस्ती होकर 263310 रुपये पर खुली। जबकि, सोने के भाव 3 दिन में 8064 रुपये कम हुए हैं। युद्ध के बावजूद दाम में कमी की वजह डॉलर की कमजोरी बताई जा रही है।

Gold Rate Today 6 March: ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग की भड़कती आग के बीच सोने के भाव पिघल रहे हैं। IBJA के रेट के मुताबिक आज 6 मार्च को गोल्ड 999 यानी 24 कैरेट सोने के भाव में गिरावट है। आज यह बिना जीएसटी गुरुवार के बंद भाव की तुलना में 1377 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 159405 रुपये पर खुला है। इस रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 16712 रुपये सस्ता हो गया है। जीएसटी समेत सोना आज 164191 रुपये पर आ गया है।
आईबीजेए के हिसाब से 18 और 22 कैरेट के रेट
22 कैरेट गोल्ड अब जीएसटी के साथ 150399 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड जीएसटी के साथ 123134 रुपये पहुंच गया है। बता दें आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है।
पिछले 3 दिन में सोना 8064 और चांदी 26538 रुपये टूटी
पिछले तीन से सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखी जा रही है। चांदी इस अवधि में 26538 रुपये टूट चुकी है। आज भी यह 910 रुपये सस्ती होकर 263310 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि, सोने के भाव 3 दिन में 8064 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुए हैं। युद्ध के बावजूद दाम में कमी की वजह डॉलर की कमजोरी बताई जा रही है।
शहर-शहर दाम अलग क्यों होते हैं?
अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि जब बेस प्राइस एक जैसा होता है तो दिल्ली और मुंबई में सोने के रेट में फर्क क्यों होता है? इसके मुख्य कारण हैं:
स्थानीय टैक्स और चार्जेज: जीएसटी देशभर में एक समान है, लेकिन हैंडलिंग चार्जेस और स्थानीय टैक्स अलग-अलग राज्यों में थोड़े भिन्न हो सकते हैं।
ढुलाई और बीमा: सोने को एक शहर से दूसरे शहर ले जाने में आने वाला खर्च अंतिम कीमत को प्रभावित करता है।
लोकल डिमांड एंड सप्लाई: त्योहारों या शादी के सीजन में जिन शहरों में मांग अधिक होती है, वहां दाम हल्के बढ़ सकते हैं।
ज्वैलर्स का मार्जिन: हर सर्राफा बाजार में कारोबारियों का अपना प्रीमियम या मार्जिन होता है, जो कीमत में थोड़ा अंतर पैदा करता है।
मेकिंग चार्ज: आभूषण खरीदते समय जो मेकिंग चार्ज लगता है, वह दुकान और शहर के अनुसार अलग-अलग होता है।
सीधी भाषा में कहें तो बेस प्राइस पूरे देश में लगभग एक समान होती है, लेकिन लोकल खर्चे, मांग और ज्वैलर के मार्जिन के कारण आपके शहर में यह मामूली रूप से अलग नजर आ सकती है।




साइन इन