Gold Rate May cross 27000 Dollor Says Rich dad poor dad writer Robert Kiyosaki 7.5 लाख रुपये के पार जाएगा सोने का भाव! इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी, Business Hindi News - Hindustan
More

7.5 लाख रुपये के पार जाएगा सोने का भाव! इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

Rich Dad Poor Dad किताब के लेखक Robert Kiyosaki ने कहा कि आने वाले समय में गोल्ड का भाव 5 गुना बढ़कर 27000 डॉलर को पार कर जाएगा। Robert Kiyosaki का अनुमान अगर सही हुआ तो सोने का भाव भारत में 7.5 लाख रुपये के पार चला जाएगा।

Mon, 26 Jan 2026 05:29 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
7.5 लाख रुपये के पार जाएगा सोने का भाव! इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

सोने की कीमतें सातवें आसमान पर हैं। बीते एक साल में गोल्ड की कीमतों में धुंआधार तेजी देखने को मिली है। ऐसे में निवेशक फैसला नहीं कर पा रहे हैं इस स्थिति में क्या फ्रेश इंवेस्टमेंट किया जाए या नहीं। इस बीच Rich Dad Poor Dad किताब के लेखक Robert Kiyosaki ने कहा कि आने वाले समय में गोल्ड का भाव 5 गुना बढ़कर 27000 डॉलर को पार कर जाएगा। Ibjartes के डाटा के अनुसार शुक्रवार को इंडिया में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1.55 लाख रुपये था। Robert Kiyosaki का अनुमान अगर सही हुआ तो सोने का भाव भारत में 7.5 लाख रुपये के पार चला जाएगा।

क्या कुछ कहा है Robert Kiyosaki ने?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Robert Kiyosaki लिखते हैं कि “वाह सोने का भाव 5000 डॉलर के पार पहुंचा गया!! भविष्य में यह 27000!! के पार चला जाएगा।” हालांकि, उन्होंने इसके लिए टाइमलाइन नहीं दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PVR INOX बेच दिया अपना यह ब्रांड, फाइनल हो गई है डील, कल शेयरों पर दिखेगा असर

निवेश की सलाह दे रहे हैं Robert Kiyosaki

चर्चित लेखल गोल्ड, सिल्वर और बिटक्वाइन की कीमतों के ऊपर और नीचे जाने से प्रभावित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते अमेरिकी कर्ज की वजह से गोल्ड, सिल्वर और बिटक्वाइन पर दांव लगाना फायदेमंद रहेगा।

क्यों बढ़ रहा है गोल्ड का रेट

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही पूरी दुनिया में ट्रेड को लेकर एक अनिश्चितता और भय का माहौल है। बीते दिनों ही ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर चीन के साथ कनाडा ने कोई ट्रेड डील की तो वे 200 प्रतिशत की टैरिफ लगा देंगे। भारत पहले से ही 50 प्रतिशत के टैरिफ से जूझ रहा है। इन सबके बीच ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप और आक्रमक हो गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झुनझुनवाला ने टाटा ग्रुप की इस कंपनी में घटाई हिस्सेदारी, बेच दिए 14523200 शेयर

बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशक गोल्ड की तरफ रुझान बढ़ा रहे हैं। बता दें, 2025 में सोने की कीमतों में 70 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। जोकि 1979 के बाद सबसे अधिक बढ़ोतरी वाला साल साबित हुआ।

पिछले हफ्ते गोल्ड मैन सैक्स ने 5400 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। गोल्ड की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कई वजहें होती हैं। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर निवेश करने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,