Gold price today surged 13376 rupee in 10 days check latest rates here Gold price today: सोने का दाम 10 दिन में 13376 रुपये तक बढ़ा, चेक करें आज का रेट, Business Hindi News - Hindustan
More

Gold price today: सोने का दाम 10 दिन में 13376 रुपये तक बढ़ा, चेक करें आज का रेट

Gold price today: इंडियन बुलियंस मार्केट में गोल्ड की कीमतों में आज इजाफा देखने को मिला है। चांदी का रेट भी कल यानी बुधवार के मुकाबले बढ़ गया है। 

Thu, 14 May 2026 12:35 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Gold price today: सोने का दाम 10 दिन में 13376 रुपये तक बढ़ा, चेक करें आज का रेट

Gold price today: बुलियंस मार्केट में आज गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट 161349 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। कल के मुकाबले आज गुरुवार को सोने की कीमतों में 938 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बता दें, 13 को 24 कैरेट गोल्ड को रेट 160411 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Tata Motors का शेयर डे हाई से 7% लुढ़का, नेट प्रॉफिट बढ़ने के बाद भी बिकवाली

10 दिन में 13376 रुपये महंगा हुआ गोल्ड (Why Gold price surged)

इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने की वजह से गोल्ड की कीमतों में आज बड़ी उछाल दर्ज की गई है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट पिछले 10 दिन में 13376 रुपये बढ़ गया है। बता दें, बुलियंस मार्केट में 5 मई को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 147973 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

23 से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है आज का रेट? (Gold price today)

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 23 कैरेट गोल्ड का रेट आज गुरुवार को 160703 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 147796 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 121012 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 94389 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिफेंस कंपनी का नेट प्रॉफिट 74% चढ़ा, शेयरों में आज 2% की तेजी

चांदी की कीमतों में भी उछाल (Silver price today)

बुलियंस मार्केट में चांदी का रेट गुरुवार को 286850 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था। जोकि आज 287350 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। कल के मुकाबले सिल्वर की कीमतों में 500 रुपये का इजाफा हुआ है।

सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी में किया इजाफा (gold import increased)

केंद्र सरकार ने गोल्ड और सिल्वर के इंपोर्ट लगने वाले टैक्स में इजाफा कर दिया है। पहले सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 6 प्रतिशत थी। जोकि अब बढ़कर 15 प्रतिशत कर दी गई है। यानी सोने पर 27000 रुपये सिर्फ टैक्स देना होगा। यही वजह है कि अचानक सोने के रेट बढ़ गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर 5 शेयर बोनस, डिविडेंड का भी कंपनी ने किया ऐलान, आपका है दांव?

पीएम ने सोना खरीदने से बचने की दी है सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपली करते हुए कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए कम से कम सोने की खरीद करें। अगर जरूरी ना हो तो सोने की खरीद ना करें। ऐसी ही अपील पीएम ने पेट्रोल और डीजल के लिए भी की है। बता दें, भारत सोना आयात करने के लिए बड़ी मात्रा में फॉरेक्स रिजर्व खर्च करता है। मौजूदा परिस्थितियों में यह देश की सेहत के लिए अच्छा नहीं है। यही वजह है कि पीएम को ऐसी अपील करनी पड़ी है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,