Stock Market Today Live 6 April nse bse sensex nifty top gainers losers Stock Market Today: सेंसेक्स 74100 के पार हुआ बंद, निफ्टी में 1.07% की तेजी, निवेशकों ने ली राहत की सांस, Business Hindi News - Hindustan
More

Stock Market Today: सेंसेक्स 74100 के पार हुआ बंद, निफ्टी में 1.07% की तेजी, निवेशकों ने ली राहत की सांस

Stock Market Today 6 April: आज सोमवार को 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 1.07 प्रतिशत या फिर 787.30 अंक की तेजी के साथ 74106.85 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.12 प्रतिशत या फिर 255.15 अंक की तेजी के साथ 22968.25 अंक पर बंद हुआ है।

Mon, 6 April 2026 03:40 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Stock Market Today: सेंसेक्स 74100 के पार हुआ बंद, निफ्टी में 1.07% की तेजी, निवेशकों ने ली राहत की सांस

Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में आज फिर से तेजी देखने को मिली है। यह लगातार दूसरा कारोबारी दिन है जब स्टॉक मार्केट बढ़त के साथ बंद हुआ है। आज सोमवार को 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 1.07 प्रतिशत या फिर 787.30 अंक की तेजी के साथ 74106.85 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.12 प्रतिशत या फिर 255.15 अंक की तेजी के साथ 22968.25 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, निफ्टी का इंट्रा-डे हाई 22998.35 अंक रहा है।

सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में से 28 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। जबकि 2 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सबसे बड़ी गिरावट रिलायंस के शेयरों में दर्ज की गई है। रिलायंस का शेयर 3.32 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया। वहीं, एचसीएल टेक का शेयर 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

Stock Market Live Updates Today @3:10 Pm: शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज 806.13 अंक या फिर 1.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,125.68 अंक पर और निफ्टी 1.19 प्रतिशत या फिर 271.25 अंक की तेजी के साथ 22,984.35 अंक पर ट्रेड कर रहा है।

सेंसेक्स में 30 में से 29 कंपनियों के शेयरों में तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

Stock Market Today Live 6 April 2:10 PM: घरेलू शेयर मार्केट अब तेजी की पटरी पर सरपट दौड़ रहा है। सेंसेक्स अब 604 अंकों की बंपर तेजी के साथ 73923 पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी 193 अंक ऊपर 22906 के लेवल पर पहुंच चुका है। एनएसई पर 2393 स्टॉक्स हरे और 791 लाल हैं। 143 शेयरों में अपर सर्किट लगा है। ट्रेंट 7 पर्सेंट की तेजी के साथ सेंसेक्स टॉप गेनर और रिलायंस 3.65 पर्सेंट की गिरावट के साथ टॉप लूजर।

Stock Market Today Live 6 April 1:00 PM: घरेलू शेयर मार्केट तेजी की पटरी पर आ गया है। सेंसेक्स अब 188 अंकों की तेजी के साथ 73508 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएएसई के 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 71 अंक ऊपर 22784 के लेवल पर।

Stock Market Today Live 6 April 12:25 PM: घरेलू शेयर मार्केट गिरावट की पटरी पर रिकवरी मोड में है। सेंसेक्स अब केवल 61 अंकों की गिरावट के साथ 73257 पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी 5 अंक नीचे 22707 के लेवल पर। एनएसई पर 2099 स्टॉक्स हरे और 1000 लाल हैं। 121 शेयरों में अपर सर्किट लगा है। ट्रेंट सेंसेक्स टॉप गेनर और रिलायंस टॉप लूजर है।

Stock Market Today Live 6 April 11:25 AM: घरेलू शेयर मार्केट गिरावट की पटरी पर है। सेंसेक्स 350 अंकों की गिरावट के साथ 72969 पर है। जबकि, एनएएसई के 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 95 अंक नीचे 22617 के लेवल पर। बैंक निफ्टी में मामूली गिरावट है। एफएमसीजी, मीडिया, फार्मा, हेल्थ केयर, ऑटो इंडेक्स भी लाल है। ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 2 फीसद से अधिक की गिरावट है। जबकि, फाइनेंशियल सर्विसेज में मामूली बढ़त है। आईटी, मेटल, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी इंडेक्स हरे निशान पर हैं।

Today Live 6 April 10:30 AM: घरेलू शेयर मार्केट की चाल अच्छी शुरुआत के बाद बिगड़कर लाल हो गई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 365 अंकों की गिरावट के साथ 72954 पर आ गया है। जबकि, एनएएसई के 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 97 अंक नीचे 22615 के लेवल पर आ है। सेंसेक्स टॉप लूजर में रिलायंस 2.74 पर्सेंट नीचे 1313.90 रुपये पर है। कोटक बैंक में 1.63 फीसद की गिरावट है। अडानी पोर्ट्स में 1.59 पर्सेंट की गिरावट है। टॉप गेनर्स में 5.68 पर्सेंट की तेजी के साथ ट्रेंट, 1.83 पर्सेंट ऊपर टाइटन है।

Stock Market Today Live 6 April 9:55 AM: घरेलू शेयर मार्केट अच्छी शुरुआत के चंद मिनट बाद ही लाल निशान पर आ गया है। सेंसेक्स 521 अंकों की गिरावट के साथ 72797 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 50 आज 132 अंक नीचे 22580 के लेवल पर आ गया। निफ्टी टॉप गेनर्स में ट्रेंट, बजाज ऑटो, टाइटन, विप्रो और हिन्डाल्को हैं। इनमें 1 से 5 फीसद से अधिक की तेजी है।

Stock Market Today Live 6 April 9:18 AM: घरेलू शेयर मार्केट अच्छी शुरुआत के चंद मिनट बाद ही लाल निशान पर आ गया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 377 अंकों की गिरावट के साथ 72942 पर आ गया है। जबकि, एनएएसई के 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 आज 66 अंक नीचे 22642 के लेवल पर आ गया।

Stock Market Today Live 6 April 9:15 AM: घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज हरे निशान के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 157 अंकों की बढ़त के साथ 73477 पर खुला। जबकि, एनएएसई के 50 स्टॉक्स वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 ने आज सोमवार के कारोबार की शुरुआत 67 अंक ऊपर 22723 के लेवल से की।

Stock Market Today Live 6 April 8:25 AM: भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में गिरावट और ग्लोबल मार्केट्स से मिले कमजोर संकेतों के चलते आज सेंसेक्स और निफ्टी गैप-डाउन ओपन कर सकते हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने बाजार का मूड पहले से ही खराब चल रहा है।

गिफ्ट निफ्टी: सोमवार को सुबह के सत्र के दौरान 75 अंक से अधिक की गिरावट के साथ गिफ्ट निफ्टी नीचे की ओर खुला है। जानकारों की मानें तो गिफ्ट निफ्टी की गैप-डाउन ओपनिंग आज भारतीय शेयर बाजार के लिए कमजोर शुरुआत की ओर इशारे कर रही है।

घरेलू शेयर मार्केट के लिए आज के ग्लोबल संकेत

एशियन मार्केट: एशियाई बाजारों में आज जापानी निक्केई में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। हालांकि, चीनी शंघाई स्टॉक एक्सचेंज किंगमिंग फेस्टिवल के लिए बंद है, ताइवान का TWSE चिल्ड्रन/टॉम्ब-स्वीपिंग डे के लिए बंद रहेगा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग आज ईस्टर के लिए बंद रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज के स्टॉक पिक्स: टाटा मोटर्स, अडानी पावर समेत इन 6 शेयर पर रहेगी बाजार की नजर

सोने की कीमतें: डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बाद एशियाई बाजारों में सुबह के कारोबार के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में बिकवाली का दबाव रहा। कॉमेक्स पर सोने का भाव आज लगभग 0.50% कम है और लगभग 4,655 डॉलर प्रति औंस पर है। चांदी आज लगभग एक प्रतिशत नीचे 72 डॉलर प्रति औंस पर थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान से आया जयशंकर को फोन, ट्रंप की धमकी के बीच क्या हुई बात; होर्मुज पर टेंशन

कच्चा तेल: अमेरिका-ईरान-इजरायल युद्ध के बीच कच्चे तेल के रेट में उछाल है। ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। जबकि, WTI क्रूड 112 डॉलर प्रति बैरल पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹10 से कम के इस शेयर पर आज होगी बाजार की नजर, आखिर ऐसा हुआ क्या है?

इंडिया VIX: आज इंडिया VIX एक प्रमुख चिंता का विषय बनी हुई है। इंडिया VIX 25 से ऊपर रहता है, यह दर्शाता है कि भय और अनिश्चितता पूरी तरह से कम नहीं हुई है।

एक्सपर्ट्स की राय

रेलिगेयर ब्रोकिंग के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट रिसर्च अजीत मिश्रा ने कहा आज निफ्टी 50 इंडेक्स शार्प इंट्राडे स्विंग के साथ उच्च अस्थिरता प्रदर्शित करना जारी रख सकता है। उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि निकट भविष्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तत्काल रेजिस्टेंट 23,000-23,200 जोन में है, जिसमें 23,500 के आसपास एक प्रमुख रुकावट है, जबकि सपोर्ट 22,300-22,000 पर है।

आज क्या खरीदें

चॉइस ब्रोकिंग के सुमित बगाडिया, आनंद राठी के वरिष्ठ प्रबंधक (टेक्नीकल रिसर्च) गणेश डोंगरे और प्रभुदास लीलाधर के वरिष्ठ प्रबंधक (टेक्नीकल रिसर्च) शिजू कुथुपालक्कल ने इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए सात शेयरों की सिफारिश की है। इनमें सीमेक, पॉली मेडिक्योर, विप्रो, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, गेल, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड और कमिंस इंडिया शामिल हैं।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,