Gold Price surged 400 percent in and silver jumped 2 06 lakh rupee in last 10 years Akshaya Tritiya Gold Price Today: 10 साल में अक्षय तृतीया पर सोने का भाव 400% बढ़ा, चांदी की कीमतों में 2.06 लाख रुपये का इजाफा, Business Hindi News - Hindustan
More

Gold Price Today: 10 साल में अक्षय तृतीया पर सोने का भाव 400% बढ़ा, चांदी की कीमतों में 2.06 लाख रुपये का इजाफा

Gold price today: पिछले 10 सालों में अक्षय तृतीया पर गोल्ड की कीमतों में 400% का इजाफा हुआ है। वहीं, इस दौरान चांदी का रेट 2.06 लाख रुपये बढ़ चुका है। 

Sun, 19 April 2026 07:08 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Gold Price Today: 10 साल में अक्षय तृतीया पर सोने का भाव 400% बढ़ा, चांदी की कीमतों में 2.06 लाख रुपये का इजाफा

Gold Price in last 10 years: अक्षय तृतीया 2026 (Akshaya Tritiya 2026) का त्योहार कल यानी 19 अप्रैल को है। 10 साल पहले यानी 2016 में अक्षय तृतीया के समय पर 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 30,100 रुपये थी। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार कल यानी शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 151358 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है। यानी अगर किसी निवेशक ने 2026 में अक्षय तृतीया के समय पर 10,000 रुपये का निवेश किया होगा उसका इनवेस्टमेंट बढ़कर 45000 रुपये हो गया होगा। निवेशकों का तगड़ा फायदा हुआ है। बता दें, 10 साल में सोने का रेट 400 प्रतिशत बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DA में 2% का इजाफा, कर्मचारियों की हर महीने कितनी बढ़ेगी सैलरी? समझें पूरा गणित

चांदी के रेट में पिछले 10 साल में तेज इजाफा (Silver price histroy)

2016 में अक्षय तृतीया के त्योहार के समय पर 1 किलोग्राम चांदी का रेट 41200 रुपये था। जोकि शुक्रवार यानी 17 अप्रैल की शाम को 247930 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। यानी 10 साल में चांदी की कीमतों में 2,06,730 रुपये बढ़ोतरी देखने को मिली है।

पिछले एक साल में 50% बढ़ा सोने का रेट (Gold price surged 50 percent in one year)

2025 में अक्षय तृतीया के समय पर गोल्ड का रेट 95500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। जोकि अब 151000 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। यानी बीते साल अक्षय तृतीया की तुलना में इस बार सोने का रेट 50% से अधिक बढ़ चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 पर 1 शेयर बोनस, 5 टुकड़ों में बंट रहा स्टॉक, रिकॉर्ड डेट अब ज्यादा दूर नही

आज क्या है 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold Price Today)

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट शुक्रवार यानी 17 अप्रैल की शाम को 151358 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, 23 कैरेट गोल्ड का रेट 150752 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 138644 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 113519 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 88544 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

इससे पहले 16 अप्रैल को गोल्ड का रेट 153305 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी महज दो दिन में गोल्ड की कीमतों में करीब 2000 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, अप्रैल के महीने में गोल्ड का रेट लगभग स्थिर ही बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल ₹78.05, डीजल 82.64 रुपये, 10% तक गिरा तेल का रेट, आधी रात को कम हुआ दाम

रिकॉर्ड हाई से क्यों गिरा गोल्ड का रेट? (Why Gold get cheaper)

इसी साल एक समय पर गोल्ड का रेट 175000 रुपये को पार कर गया था। लेकिन वहां से गोल्ड की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। इसके पीछे की वजह डॉलर का मजबूत होना माना जा रहा है। वहीं, निवेशकों की तरफ से मुनाफावसूली भी जमकर देखने को मिली है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,