gold price falls 21254 rupee in march biggest down in last 17 years check rate मार्च के महीने में 21254 रुपये गिरा सोने का भाव, 17 साल के बाद इतनी बड़ी गिरावट, अब आगे क्या?, Business Hindi News - Hindustan
More

मार्च के महीने में 21254 रुपये गिरा सोने का भाव, 17 साल के बाद इतनी बड़ी गिरावट, अब आगे क्या?

Why Gold Price Falling: मार्च का महीना सोने की कीमतों के लिए बहुत निराशाजनक रहा है। इस दौरान गोल्ड का रेट 21254 रुपये लुढ़क चुका है। जोकि 17 साल में सबसे बड़ी गिरावट है। 

Tue, 31 March 2026 06:57 PMTarun Pratap Singh हिन्दुस्तान टाइम्स
share
मार्च के महीने में 21254 रुपये गिरा सोने का भाव, 17 साल के बाद इतनी बड़ी गिरावट, अब आगे क्या?

Why Gold Price Falling: सोने की कीमतों में इस महीना भारी गिरावट देखने को मिली है। किसी एक महीने में बीते 17 सालों में सोने की कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट नहीं देखने को मिली थी। मौजूदा परिस्थितियों में निवेशक गोल्ड की जगह डॉलर का रुख कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JSW Group ने इस कंपनी को दिया ₹357.11 करोड़ का काम, कल फोकस में रहेंगे शेयर

13% गिरा सोने का भाव

मार्च के महीने में सोने की कीमतों में वैश्विक स्तर पर 13 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। जोकि 2008 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। इस गिरावट के बाद भी मार्च तिमाही में गोल्ड का रेट 5 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 29 जनवरी को गोल्ड का रेट इंटरनेशनल मार्केट में 5594.82 डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। तब से अबतक इंटरनेशनल मार्केट में रेट 18.70 प्रतिशत लुढ़क चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अप्रैल के महीने में कई कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-डिविडेंड, फटाफट चेक करें लिस्ट

सोने की कीमतों में गिरावट की वजह क्या?

गोल्ड को एक सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जाता रहा है। लेकिन मीडिल ईस्ट में जारी उथल-पुथल की वजह से डॉलर की तरफ निवेशकों का रुख बढ़ा है। बढ़ती महंगाई की आशंकाओं की बीच ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद काफी बढ़ गई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों को बल दिया है। जिसकी वजह से निवेशकों को डॉलर काफी आकर्षक नजर आ रहा है।

यूएस डॉलर इंडेक्स सोमवार को 100.61 के स्तर पर पहुंच गया। अकेले मार्च के महीने में डॉलर इंडेक्स में 2.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ITR भरने के सीजन की हुई शुरुआत, ITR-1, ITR-2 और ITR-3 सहित अन्य फॉर्म नोटिफाई

क्या कहना है एक्सपर्ट्स?

गोल्डमैन स्कैस की रिपोर्ट के अनुसार सोने का भाव साल के अंत में 5400 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर पहुंच सकता है। रिपोर्ट में फेड रिजर्व की तरफ से ढिलाई की उम्मीद की जा रही है।

घरेलू बाजार में भी भारी गिरावट

2 मार्च 2026 को सोने का रेट घरेलू मार्केट में 167471 रुपये प्रति 10 ग्राम था। सोमवार की सुबह 146217 रुपये के स्तर पर आ गया था। तब से अबतक सोने की कीमतो में 21254 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में उतार और चढ़ाव के पीछे कई वजहें होती है। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर सोना और चांदी को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,