GK Energy Share jumps upto 15 percent from issue price check details here बाजार की भारी गिरावट में 15% चढ़ा यह नया नवेला स्टॉक, कीमत 200 रुपये से कम, Business Hindi News - Hindustan
More

बाजार की भारी गिरावट में 15% चढ़ा यह नया नवेला स्टॉक, कीमत 200 रुपये से कम

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच जीके एनर्जी लिमिटेड (GK Energy) शानदार लिस्टिंग हुई है। कंपनी के शेयर एनएसई में 12 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 171 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। वहीं, बीएसई में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 8 प्रतिशत के प्रीमियम पर 165.20 रुपये पर हुई है।

Fri, 26 Sep 2025 01:12 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
बाजार की भारी गिरावट में 15% चढ़ा यह नया नवेला स्टॉक, कीमत 200 रुपये से कम

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच जीके एनर्जी लिमिटेड (GK Energy) शानदार लिस्टिंग हुई है। कंपनी के शेयर एनएसई में 12 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 171 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। वहीं, बीएसई में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 8 प्रतिशत के प्रीमियम पर 165.20 रुपये पर हुई है। लिस्टिंग के बाद भी कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

इश्यू प्राइस से 15% तक चढ़ा शेयर

लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में इश्यू से 15 प्रतिशत की उछाल के साथ 175.95 रुपये के लेवल तक पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयरों में नरमी देखने को मिली है। बता दें, जीके एनर्जी का प्राइस बैंड 153 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी 98 शेयरों का एक लॉट बनाया था। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14994 रुपये का दांव लगाना पड़ा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7 कंपनियों के IPO आज ओपन, प्राइमरी मार्केट रहेगा व्यस्त, चेक करें प्राइस बैंड

464 करोड़ रुपये था आईपीओ का साइज

जीके एनर्जी लिमिटेड आईपीओ का साइज 464.26 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने आईपीओ के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल के जरिए भी शेयर जारी किए हैं। फ्रेश इश्यू के जरिए 2.61 करोड़ शेयर और ऑफर फार सेल के तहत 42 लाख शेयर जारी किए गए हैं। बता दें, जीके एनर्जी आईपीओ 19 सितंबर से 23 सितंबर तक खुला था।

यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 18 सितंबर को ही ओपन हो गया था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 139.28 करोड़ रुपये जुटाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा की इस भारी भरकम कंपनी का बुरा हाल, थम नहीं रही गिरावट

93 गुना हुआ था सब्सक्राइब

जीके एनर्जी आईपीओ को 93 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में कंपनी के आईपीओ को 21.78 गुना सब्सक्राइब किया गया था। क्यूआईबी कैटगरी में कंपनी के आईपीओ को 193 गुना और एनआईआई कैटगरी में 128 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,