TCS Share Falls today hit week low this year company marker cap falls upto 4 lakh crore rupee टाटा की इस भारी भरकम कंपनी का बुरा हाल, थम नहीं रही गिरावट, ₹4 लाख करोड़ डूबे, Business Hindi News - Hindustan
More

टाटा की इस भारी भरकम कंपनी का बुरा हाल, थम नहीं रही गिरावट, ₹4 लाख करोड़ डूबे

TCS Share Price: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) के लिए 2025 का साल बहुत ही बुरा साबित हुआ है। कमजोर डिमांड, ट्रंप टैरिफ और अब एच-1बी वीजा नियमों सख्ती ने टीसीएस को तगड़ा झटका दिया है।

Fri, 26 Sep 2025 10:57 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
टाटा की इस भारी भरकम कंपनी का बुरा हाल, थम नहीं रही गिरावट, ₹4 लाख करोड़ डूबे

TCS Share Price: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) के लिए 2025 का साल बहुत ही बुरा साबित हुआ है। कमजोर डिमांड, ट्रंप टैरिफ और अब एच-1बी वीजा नियमों सख्ती ने टीसीएस को तगड़ा झटका दिया है। टाटा ग्रुप की इस भारी भरकम कंपनी का मार्केट कैप इस साल अबतक 4 लाख करोड़ रुपये घट चुका है। जोकि निवेशकों और कंपनी के नजरिए से बहुत ही बुरा दौर कहा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के बाद फार्मा कंपनियों में खलबली, 5% तक लुढ़के शेयर

1 साल में 28% लुढ़का शेयर

31 दिसंबर 2024 को कंपनी का मार्केट कैप 14.81 लाख करोड़ रुपये था। जोकि अब घटकर 10.71 लाख करोड़ रुपये हो चुका है। बता दें, टीसीएस के शेयरों की कीमतों में इस साल 28 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 30 प्रतिशत टूट चुका है।

टीसीएस के शेयरों का भाव बीते 6 महीने के दौरान 19 प्रतिशत और 3 महीने में 14 प्रतिशत लुढ़का है। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इस स्टॉक का RSI 33 के करीब है। जोकि दर्शाता है कि यह स्टॉक ओवरसोल्ड जोन के पास पहुंच गया है। वहीं, सिंपल मूविंग एव्रेज में यह स्टॉक शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म रेंज में निगेटिव ट्रेंड दिखा रहा है।

आज 52 वीक लो लेवल पर पहुंचा स्टॉक

टीसीएस के शेयरों की कीमतों में आज शुक्रवार को भी एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। टीसीएस के शेयर बीएसई में 2940 रुपये के लेवल पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 2920 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। यह कंपनी का 52 वीक लो लेवल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7 कंपनियों के IPO आज ओपन, प्राइमरी मार्केट रहेगा व्यस्त, चेक करें प्राइस बैंड

पिछले 2 साल में टीसीएस का शेयर 18 प्रतिशत और तीन साल में 2 प्रतिशत से अधिक टूटा है। बीते 5 साल में इस कंपनी ने महज 20.92 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। सेंसेक्स इंडेक्स इस दौरान 116 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देने में सफल रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,