today 7 companies IPO opens from today check GMP and price band details 7 कंपनियों के IPO आज ओपन, प्राइमरी मार्केट रहेगा व्यस्त, चेक करें प्राइस बैंड, GMP, Business Hindi News - Hindustan
More

7 कंपनियों के IPO आज ओपन, प्राइमरी मार्केट रहेगा व्यस्त, चेक करें प्राइस बैंड, GMP

IPO News: आज भी आईपीओ के लिहाज से काफी व्यस्त दिन रहने वाला है। शुक्रवार को 7 कंपनियों के आईपीओ खुल चुके हैं। इन कंपनियों में एक कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। तो वहीं 5 कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं।

Fri, 26 Sep 2025 09:18 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
7 कंपनियों के IPO आज ओपन, प्राइमरी मार्केट रहेगा व्यस्त, चेक करें प्राइस बैंड, GMP

IPO News: आज भी आईपीओ के लिहाज से काफी व्यस्त दिन रहने वाला है। शुक्रवार को 7 कंपनियों के आईपीओ खुल चुके हैं। इन कंपनियों में एक कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। तो वहीं 6 कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं। आइए डीटेल्स में जानते हैं इन कंपनियों के विषय में ...

1- पेज डिजिटेक आईपीओ (Pace Digitek IPO)

कंपनी के आईपीओ का साइज 819.15 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 3.74 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। यह आईपीओ 30 सितंबर तक खुला रहेगा।

कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 208 रुपये से 219 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी की तरफ से 68 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14892 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा। ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 32 रुपये के जीएमपी पर ट्रेड कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले दिन ही 99% का फायदा, IPO की धांसू लिस्टिंग से निवेशक गदगद

2- केवीएस कास्टिंग आईपीओ (KVS Castings IPO)

कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 53 रुपये से 56 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। कंपनी का लॉट साइज 2000 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को एक साथ 4000 शेयरों पर दांव लगाना होगा। बता दें, कंपनी के आईपीओ का साइज 27.83 करोड़ रुपये का है।

3- DSM Fresh Foods BSE SME

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 59.65 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 96 रुपये से 101 रुपये प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 4000 शेयरों का है। इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट आईपीओ आज जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

4- Rukmani Devi Garg Agro Impex

इस आईपीओ का प्राइस बैंड 93 रुपये से 99 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है। किसी निवेशक को कम से कम 2,37,600 रुपये का दांव लगाना होगा। इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 14 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 महीने में किया पैसा डबल, डॉली खन्ना के पास 3.33% हिस्सा

5- M P K Steels IPO

आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 75 रुपये से 79 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 1500 शेयरों का एक लॉट बनाया है। मिनिमम इंवेस्टमेंट अमाउंट 2,37,000 रुपये है।

6- Ameenji Rubber IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 30 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 95 रुपये से 100 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। वहीं, 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है। निवेशकों को कम से कम 2400 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा।

ग्रे मार्केट में यह आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

7- Manas Polymers & Energies

इस एसएमई सेगमेंट के आईपीओ का साइज 23.52 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 29 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ 30 सितंबर तक खुला रहेगा। आईपीओ का प्राइस बैंड 76 रुपये से 81 रुपये तय किया गया है। कंपनी ने 1600 शेयरों का एक लॉट बनाया है। लेकिन रिटेल निवेशकों को कम से कम 3200 शेयरों पर दांव लगाना होगा। बता दें, ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,