Frontier Springs Ltd will give 2 bonus share on every share check record date here कंपनी दे रही है 1 पर 2 शेयर बोनस, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान, एक साल में मिला लगभग 100% का रिटर्न, Business Hindi News - Hindustan
More

कंपनी दे रही है 1 पर 2 शेयर बोनस, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान, एक साल में मिला लगभग 100% का रिटर्न

Bonus Share: बोनस शेयर की चाहत रखने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड (Frontier Springs Ltd) ने बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से 1 शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा।

Fri, 23 Jan 2026 06:04 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
कंपनी दे रही है 1 पर 2 शेयर बोनस, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान, एक साल में मिला लगभग 100% का रिटर्न

Bonus Share: बोनस शेयर की चाहत रखने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड (Frontier Springs Ltd) ने बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से 1 शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस शेयर के लिए आज शुक्रवार को कंपनी रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। पहली बार यह कंपनी बोनस शेयर दे रही है। बता दें, एक साल में कंपनी ने लगभग 100 प्रतिशत का रिटर्न भी दिया है।

कब है रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि बोर्ड की मीटिंग में 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर दो शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 6 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। बता दें, कंपनी की तरफ से योग्य निवेशकों को 9 मार्च को बोनस शेयर का अलॉटमेंट किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा पावर को इस बड़े प्रोजेक्ट में मिला वर्ल्ड बैंक का साथ, मंजूर हुआ ग्रांट

शुक्रवार को शेयरों दिखी गिरावट

आज फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड के शेयरों पर बाजार की मौजूदा स्थिति का साफ असर दिखा है। कंपनी के शेयर आज शुक्रवार को 3.80 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4344.90 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 97 प्रतिशत बढ़ चुका है। कंपनी का 52 वीक हाई 5470 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1653 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1711 करोड़ रुपये का है।

दो साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 265 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 776 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 5 साल में फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड के शेयरों का भाव 1289 प्रतिशत बढ़ चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Ex-Bonus डेट पर 12% उछला पेनी स्टॉक, मिलेंगे 5 शेयर फ्री, कीमत 10 रुपये से कम

लगातार डिविडेंड देती आ रही है कंपनी

2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 1.80 रुपये का डिविडेंड दिया था। इससे पहले 2024 में कंपनी की तरफ से हर शेयर 1.50 रुपये और 2023 में हर शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,