FPIs bought shares worth 31815 crore rupees in February शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों का बड़ा दांव, खरीद डाले 31815 करोड़ रुपये के शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों का बड़ा दांव, खरीद डाले 31815 करोड़ रुपये के शेयर

FPI on Stock Market: विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय पूंजी बाजार में 31,815 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की। शुद्ध लिवाली लगायी गयी पूंजी और निकाली गयी पूंजी का अंतर है।

Sun, 22 Feb 2026 04:26 PMVarsha Pathak भाषा
share
शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों का बड़ा दांव, खरीद डाले 31815 करोड़ रुपये के शेयर

FPI on Stock Market: विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय पूंजी बाजार में 31,815 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की। शुद्ध लिवाली लगायी गयी पूंजी और निकाली गयी पूंजी का अंतर है। सीडीएसएल के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने फरवरी में 16,912 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी है। डेट में भी उनका निवेश 15,859 करोड़ रुपये बढ़ा है। वहीं, हाइब्रिड उपकरणों से उन्होंने 1,280 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। म्यूचुअल फंड में उनका शुद्ध निवेश 325 करोड़ रुपये रहा है। दो महीने बाद एफपीआई लिवाल दिख रहे हैं। इससे पहले जनवरी में उन्होंने भारतीय पूंजी बाजार में 29,071 करोड़ रुपये और दिसंबर 2025 में 38,721 करोड़ रुपये की शु्द्ध बिकवाली की थी।

शेयर बाजार के हाल

बता दें कि शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 316 अंक की बढ़त के साथ जबकि निफ्टी 25,550 के पार बंद हुआ था। बैंकिंग और धातु शेयरों में खरीदारी, व्यापार समझौते में प्रगति को लेकर आशावाद के साथ 'पैक्स सिलिका' में भारत की भागीदारी की खबरों से बाजार को समर्थन मिला था। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 316.57 अंक यानी 0.38 प्रतिशत चढ़कर 82,814.71 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 633.94 अंक बढ़कर 83,132.08 अंक तक पहुंच गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले सप्ताह किस करवट लेगा शेयर बाजार? ये फैक्टर्स करेंगे प्रभावित
ये भी पढ़ें:विदेशी मालिक हो रहा कंपनी से बाहर, रॉकेट सा उड़े शेयर, ₹1000 के करीब पहुंचा दाम
ये भी पढ़ें:80% से ज्यादा टूट गया शेयर, 30 रुपये के नीचे पहुंचा दाम, अब स्टोर्स घटाएगी कंपनी

एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 116.90 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,571.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 209.2 अंक उछलकर 25,663.55 अंक के उच्च स्तर तक पहुंच गया था। भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच निवेशकों द्वारा शेयर की अंधाधुंध बिकवाली से बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 1,236.11 अंक और एनएसई निफ्टी 365 अंक टूट गया था। शुक्रवार को सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावरग्रिड, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बजाज फाइनेंस, टाइटन, मारुति सुजुकी इंडिया, एक्सिस बैंक और इंडिगो के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। दूसरी तरफ, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, इटर्नल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अदाणी पोर्ट्स के शेयर नुकसान में रहे।

एक्सपर्ट की राय

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ''भारतीय शेयर बाजारों ने एक दिन पहले की भारी गिरावट के बाद जोरदार वापसी की। बड़े शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली। व्यापार समझौते को लेकर स्पष्ट संकेतों और 'पैक्स सिलिका' में भारत के प्रवेश से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।'' नायर ने कहा कि बैंकिंग और धातु कंपनियों के शेयरों में तेजी ने भी बाजार को वापसी करने में मदद की।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,