FPI Sells 21000 crore rupee shares in just 4 days check details विदेशी निवेशक जमकर बेच रहे हैं शेयर, 4 दिन में ₹21000 करोड़ निकाले, Business Hindi News - Hindustan
More

विदेशी निवेशक जमकर बेच रहे हैं शेयर, 4 दिन में ₹21000 करोड़ निकाले

FPI Updates: विदेशी निवेशकों ने पश्चिम एशिया संकट के बीच पिछले चार कारोबारी सत्रों के दौरान भारतीय इक्विटी से 21,000 करोड़ रुपये निकाले हैं। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा फरवरी में भारतीय इक्विटी में 22,615 करोड़ रुपये के निवेश के बाद यह ताजा बिकवाली हुई है।

Sun, 8 March 2026 06:44 PMTarun Pratap Singh भाषा
share
विदेशी निवेशक जमकर बेच रहे हैं शेयर, 4 दिन में ₹21000 करोड़ निकाले

FPI Updates: विदेशी निवेशकों ने पश्चिम एशिया संकट के बीच पिछले चार कारोबारी सत्रों के दौरान भारतीय इक्विटी से 21,000 करोड़ रुपये निकाले हैं। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा फरवरी में भारतीय इक्विटी में 22,615 करोड़ रुपये के निवेश के बाद यह ताजा बिकवाली हुई है। फरवरी का निवेश पिछले 17 महीनों में सबसे अधिक मासिक लिवाली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 टुकड़ों में बंटने जा रहा है यह स्टॉक, रिकॉर्ड डेट में अब ज्यादा दिन नहीं बचा

तीन महीनों से लगातार हो रही है बिकवाली

इससे पहले एफपीआई लगातार तीन महीनों तक शुद्ध विक्रेता रहे थे। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने जनवरी में 35,962 करोड़ रुपये, दिसंबर में 22,611 करोड़ रुपये और नवंबर में 3,765 करोड़ रुपये निकाले थे। ताजा निकासी 2-6 मार्च के दौरान हुई, जब एफपीआई ने 'कैश मार्केट' में लगभग 21,000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। उल्लेखनीय है कि तीन मार्च को होली के उपलक्ष्य में बाजार बंद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBI ने अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया FIR, ₹1085 करोड़ के फ्रॉड का मामला

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?

बाजार एक्सपर्ट्स ने इस निकासी का मुख्य कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव को बताया है। एंजेल वन के वरिष्ठ बुनियादी विश्लेषक वकारजावेद खान ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यवधान के डर ने ब्रेंट क्रूड की कीमतों को 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा दिया, जिससे वैश्विक स्तर पर जोखिम से बचने की धारणा पैदा हुई। इसके अलावा रुपया 92 प्रति डॉलर के स्तर से नीचे चला गया, जबकि अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल में बढ़ोतरी हुई, जिससे बाजार की धारणा कमजोर हुई।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर अनिश्चितता, बाजार में हालिया सुधार और कच्चे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि ने एफपीआई की बिकवाली में योगदान दिया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,