Multibagger Stock Sindhu Trade share may falls after weak q3 result announced सोमवार को इस मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले शेयरों में दिख सकती है गिरावट? इस अपडेट से निवेशकों को झटका, Business Hindi News - Hindustan
More

सोमवार को इस मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले शेयरों में दिख सकती है गिरावट? इस अपडेट से निवेशकों को झटका

Multibagger Stock: निवेशकों को मोटा रिटर्न देने वाली कंपनी सिंधू ट्रेड (Sindhu Trade) के शेयरों सोमवार को फोकस में रहेंगे। इस 50 रुपये से कम की कीमत वाले मल्टीबैगर स्टॉक ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

Sun, 15 Feb 2026 03:08 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
सोमवार को इस मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले शेयरों में दिख सकती है गिरावट? इस अपडेट से निवेशकों को झटका

Multibagger Stock: निवेशकों को मोटा रिटर्न देने वाली कंपनी सिंधू ट्रेड (Sindhu Trade) के शेयरों सोमवार को फोकस में रहेंगे। इस 50 रुपये से कम की कीमत वाले मल्टीबैगर स्टॉक ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस चर्चित IPO का GMP पहुंचा 2075 रुपये, क्या जल्द खत्म होगा निवेशकों का इंतजार?

कितना रहा है कंपनी का नेट प्रॉफिट

सिंधू ट्रेड ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि अक्टूबर से दिसंबर 2026 के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 5.74 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 61 प्रतिशत कम है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 14.60 करोड़ रुपये रहा था। भले ही कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़ा हो। रेवन्यू के मोर्चे पर भी कंपनी को तगड़ा झटका लगा है।

अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान सिंधू ट्रेड का रेवन्यू (ऑपरेशंस) 95.33 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार के हिसाब से 16 प्रतिशत कम है। बता दें, टैक्स भुगतान से पहले कंपनी का प्रॉफिट 7.11 करोड़ रुपये रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस हफ्ते खुलने जा रहे हैं 3 कंपनियों के IPO, सिर्फ एक का GMP अच्छा

इस वित्त वर्ष के 9 महीने कंपनी के लिए कैसे रहे?

अप्रैल से लेकर दिसंबर 2025 तक कंपनी की कुल आय 334.38 करोड़ रुपये रहा है। इस पीरियड के दौरान कंपनी का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान) से पहले 23 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, टैक्स भुगतान के बाद नेट प्रॉफिट 16.38 करोड़ रुपये रहा था।

शेयरों का प्रदर्शन बीते एक महीने में कैसा?

शुक्रवार को सिंधू ट्रेड के शेयर बीएसई में 4.84 प्रतिशत की गिरावट के बाद 23 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 23 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक 32 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8.52 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 39.25 रुपये और 52 वीक लो लेवल 12.90 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 3546 करोड़ रुपये का है।

बीते 5 साल में इस मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनी के शेयरों की कीमतों में 945 प्रतिशत की तेजी आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18857% का रिटर्न, कंपनी ने किया 1 पर 2 शेयर बोनस का ऐलान, रिकॉर्ड डेट तय

बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

Sindhu Trade ने निवेशकों को 2022 में एक शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। फरवरी 2022 में इस मल्टीबैगर स्टॉक का बंटवारा 10 हिस्सों में किया गया था। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,