Gold Silver Price Today 20 March 2026 gold price falls 4297 rupee silver get rs 19193 cheaper in 5 day as per IBJA Gold Silver Price Today: सोना आज ₹4297 हुआ सस्ता, 5 दिन में चांदी का रेट ₹19193 रुपये गिरा, Business Hindi News - Hindustan
More

Gold Silver Price Today: सोना आज ₹4297 हुआ सस्ता, 5 दिन में चांदी का रेट ₹19193 रुपये गिरा

Gold Silver Price Today 20 March 2026: IBJA के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 147340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, कल यानी गुरुवार की सुबह 24 कैरेट गोल्ड का रेट 151637 रुपये प्रति 10 ग्राम था। कल सुबह के मुकाबले आज सुबह की कीमतों में 4297 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।

Fri, 20 March 2026 12:31 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Gold Silver Price Today: सोना आज ₹4297 हुआ सस्ता, 5 दिन में चांदी का रेट ₹19193 रुपये गिरा

Gold Silver Price Today 20 March 2026: सोने और चांदी की कीमतों में कल के मुकाबले आज शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तरफ से आज 20 मार्च 2026 की कीमतों को जारी कर दिया गया है। IBJA के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 147340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, कल यानी गुरुवार की सुबह 24 कैरेट गोल्ड का रेट 151637 रुपये प्रति 10 ग्राम था। कल सुबह के मुकाबले आज सुबह की कीमतों में 4297 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। बता दें, इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की तरफ हर दिन दो बार सोने और चांदी की कीमतों का ऐलान किया जाता है। गुरुवार की शाम को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 147889 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महारत्न कंपनी ने लगातार दूसरे महीने दे रही है डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट नजदीक

23 कैरेट से 18 कैरेट गोल्ड का क्या है रेट?

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की तरफ से कीमतों के अनुसार 23 कैरेट गोल्ड का रेट आज शुक्रवार को 146750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का भाव 134963 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 110505 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। बता दें, इन कीमतों में 3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा होता है।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट (Silver Price Today)

IBJA के अनुसार आज शुक्रवार चांदी का रेट 233600 रुपये प्रति किलोग्राम है। इससे पहले कल सुबह चांदी 236809 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा था। यानी कल सुबह की तुलना में चांदी का दाम 3209 रुपये लुढ़क गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio से लेकर Flipkart तक, क्या युद्ध की वजह से लटक जाएंगे ₹70000 करोड़ के IPO

5 दिन में 9000 रुपये गिरा सोने का भाव

इस हफ्ते की शुरुआत यानी सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 156436 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तब से अबतक सोने की कीमतों में 9096 रुपये की गिरावट आई है। वहीं, चांदी की कीमतों में 19193 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार सोनवार की सुबह चांदी का रेट 252793 रुपये प्रति किलो था।

क्यों गिर रहा है भाव?

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे की वजह मिडिल-ईस्ट में चल रहा ईरान युद्ध है। जिसकी वजह से कच्चे तेल की कीमतें आसमान को छू रही हैं। डॉलर पहले के मुकाबले मजबूत हुआ है। निवेशक सोने की जगह डॉलर कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:47वीं बार डिविडेंड देने जा रही है नवरत्न कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान

इस दौर में क्या करें निवेशक?

मौजूदा समय अनिश्चितताओं से भरा हुआ है। ऐसे में सोने और चांदी की कीमतों में उतार और चढ़ाव का दौर आने वाले समय में भी जारी रह सकता है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में उतार और चढ़ाव के पीछे कई कारण होते हैं। किसी भी निवेश या बिक्री से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,