KPR Mill ready to will give 34 times dividend check record date 34वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान, तारीख 14 फरवरी से पहले, Business Hindi News - Hindustan
More

34वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान, तारीख 14 फरवरी से पहले

KPR Mill Share Price: केपीआर मिल लिमिटेड ने एक बार डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज के साथ साझा कर दिया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। जोकि 14 फरवरी से पहले ही है।

Mon, 9 Feb 2026 06:15 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
34वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान, तारीख 14 फरवरी से पहले

KPR Mill Share Price: केपीआर मिल लिमिटेड ने एक बार डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज के साथ साझा कर दिया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। जोकि 14 फरवरी से पहले ही है। बता दें, कंपनी ने इससे पहले 33 बार निवेशकों को डिविडेंड दिया है।

कितना डिविडेंड दे रही है कंपनी?

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में केपीआर मिल लिमिटेड ने बताया है कि एक रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 2.50 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 13 फरवरी की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑटो स्टॉक ने 1 साल में किया पैसा डबल, अब इस कंपनी को खरीदने की तैयारी

KPR Mill ने निवेशकों को पहली बार 2007 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर दो रुपये का डिविडेंड बांटा था। वहीं, आखिरी बार कंपनी 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 2.50 रुपये का फायदा हुआ था।

कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी?

केपीआर मिल ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कुल नेट प्रॉफिट 208.60 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 202.25 करोड़ रुपये रहा था। सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 218.03 करोड़ रुपये रहा था। यानी तिमाही दर तिमाही के आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में गिरावट आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 दिन से इस पेनी स्टॉक में लग रहा है अपर सर्किट, आज 5% बढ़ा, क्या उछाल की वजह

शेयरों की स्थिति पिछले एक साल में कैसी रही?

सोमवार को केपीआर मिल के शेयर 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 980.25 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत की तेजी आई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 7.97 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 421 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,