EPFO updates govt may hike monthly pension from 1000 rupee to7500 rupee इन कर्मचारियों की जल्द बढ़ सकती है पेंशन, 7.5 गुना बढ़ाने का प्रस्ताव, आधार कार्ड वाली सुविधा देने की भी तैयारी, Business Hindi News - Hindustan
More

इन कर्मचारियों की जल्द बढ़ सकती है पेंशन, 7.5 गुना बढ़ाने का प्रस्ताव, आधार कार्ड वाली सुविधा देने की भी तैयारी

EPFO New Updates: एम्पलॉयीज प्रोविडेंट फंड जल्द ही अपने सब्सक्राइबर्स को बड़ी खुशखबरी हो मिल सकती है। EPS 95 के तहत मिलने वाली मासिक पेंशन को 1000 रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये करने का प्रस्ताव दिया गया है। 

Wed, 29 April 2026 10:02 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
इन कर्मचारियों की जल्द बढ़ सकती है पेंशन, 7.5 गुना बढ़ाने का प्रस्ताव, आधार कार्ड वाली सुविधा देने की भी तैयारी

EPFO New Updates: एम्पलॉयीज प्रोविडेंट फंड (EPS 95) स्कीम के तहत दी जाने वाली पेंशन को बढ़ाने का विचार कर रहा है। जोकि कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मौजूदा समय में कम से कम 1000 रुपये मासिक पेंशन इस स्कीम के तहत मिलती है। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों के हिसाब से अगर देखें तो यह काफी कम है। लेबर यूनियंस और पेंशनर्स ने मिनिमम पेंशन को बढ़ाकर 7500 रुपये प्रति माह करने की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वित्त आयोग की बंद कमरे में हुई बड़ी बैठक, JCM ने बताया क्या चाहते कर्मचारी

EPFO से जुड़े सूत्रों के अनुसार इसको लेकर अंदर खाने काफी चर्चा चल रही है। इस प्रस्ताव को इंस्टीट्यूशनल सपोर्ट भी मिल रहा है। संसदीय समिति ने भी मिनिमम पेंशन को बढ़ाने की मांग की है। जिससे रिटायर हो रहे कर्मचारियों को अच्छी मदद मिल सके।

जल्द EPFO सब्सक्राइबर्स को मिल सकती है खुशखबरी

वित्त वर्ष 2026 के लिए ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स को जल्द ही ब्याज मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार वित्त मंत्रालय की तरफ से मिलने वाले फाइनल अप्रवूल का इंतजार किया जा रहा है। एक बार यहां से सहमति मिलते ही पैसा सीधा अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। बता दें, इस बार 8.25 प्रतिशत ब्याज का प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 मई से महंगा हो जाएगी सिगरेट! इन कंपनियों के शेयरों में 8.5% तक की तेजी

ATM आधारित निकासी की मिलेगी सुविधा

EPFO की तरफ से एटीएम-आधारित पैसा निकासी की सुविधा कर्मचारियों को देने पर विचार किया जा रहा है। इसके पीछे की मंशा है कि सब्सक्राइबर्स आसानी से अपनी बचत का पैसा एटीएम के जरिए बिना किसी झंझट के निकाल पाएं।

रिकॉर्ड स्तर पर अप्रूव किया गया क्लेम

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान संस्था ने 8.31 करोड़ क्लेम का सेटलमेंट किया था। इसमें से 5.51 करोड़ क्लेम एडवांस या फिर आंशिक विथड्रॉल पर आधारित है। 71.11 प्रतिशत एडवांस क्लेम महज 3 दिन में ही सेटलमेंट किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15% चढ़ा सरकारी डिफेंस कंपनी का शेयर, आज मची है खरीदने की होड़

जल्द मिलेगी आधार कार्ड वाली सुविधा

सब्सक्राइबर्स को और सुविधा देने के लिए EPFO जल्द ही ‘E-PRAAPTI’ लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सुविधा के जरिए सब्सक्राइबर्स पुराने या इनएक्टिव पीएफ अकाउंट्स को फिर से एक्टिव कर पाएंगे। इस सुविधा के जरिए सब्सक्राइबर्स प्रोफाइल को अपडेट कर पाएंगे। वह भी नियोक्ता के बिना किसी हस्ताक्षेप के।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,