1 मई से महंगा हो जाएगी सिगरेट, 17% बढ़ेगा दाम! इन कंपनियों के शेयरों में 8.5% तक की तेजी
आज बुधवार को सिगरेट बेचने वाली कंपनियों के शेयरों की कीमतों में 8.5 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार 1 मई से सिगरेट की कीमतों में 17 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है।

Stock in focus today: सिगरेट कंपनियों के शेयरों की कीमतों में आज 8.5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार मई से ITC और Godfrey Phillips की तरफ से सिगरेट की कीमतों में 17 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
ITC के शेयरों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी
बीएसई में बुधवार को आईटीसी के शेयर बढ़त के साथ 305.10 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी के बाद 317.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। 3 बजे के आस-पास स्टॉक 4 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था।
क्या है रिपोर्ट्स?
एनडीटीवी प्रॉफिट रिपोर्ट्स के अनुसार आईटीसी, गोल्डफ्लेक प्रीमियम का रेट मई में 115 रुपये से बढ़कर 135 रुपये तक हो सकता है। बता दें, इसी साल सरकार ने सिगरेट पर टैक्स बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया था। जिसके बाद भी कीमतों में इजाफा देखने को मिला था।
फाइनेंस मिनिस्ट्री की तरफ से तब जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया था कि 1 फरवरी 2026 से 1000 स्टीक पर 2050 रुपये से 8500 रुपये तक एक्साइज ड्यूटी देनी पड़ रही है। यह सिगरेट के लम्बाई आदि पर निर्भर करेगा।
Godfrey Phillips के शेयरों में तेज उछाल
बीएसई में आज बुधवार को यह स्टॉक बढ़त के साथ 2138.50 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 8.5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 2298 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।
बीते एक महीने में Godfrey Phillips के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, इस उछाल के बाद भी स्टॉक का भाव एक साल में 16.94 प्रतिशत घट चुका है।
लॉन्ग टर्म में कंपनी ने दिया है अच्छा रिटर्न
दो साल में Godfrey Phillips के शेयरों की कीमतों में 105 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन साल में यह स्टॉक 285 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 682 प्रतिशत बढ़ा है।
ITC के शेयरों का प्रदर्शन लॉन्ग टर्म में कैसा रहा है?
एक महीने में इस सिगरेट बेचने वाली कंपनी का शेयर 7.35 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, एक साल के बाद 23 प्रतिशत टूट चुका है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 63 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन