gautam adani s status reduced shock of 6 07 billion dollars mukesh ambani out of the list of top 20 billionaires गौतम अडानी का घटा रुतबा, 6.07 अरब डॉलर का झटका, मुकेश अंबानी टॉप-20 अरबपतियों की लिस्ट से बाहर, Share-market Hindi News - Hindustan
More

गौतम अडानी का घटा रुतबा, 6.07 अरब डॉलर का झटका, मुकेश अंबानी टॉप-20 अरबपतियों की लिस्ट से बाहर

माइकल डेल मंगलवार को दौलत गंवाने वाले अरबपतियों में नंबर एक रहे। इन्हें 21 अरब डॉलर का झटका लगा है। दूसरे नंबर पर एलन मस्क, तीसरे पर लैरी एलिसन और चौथे पर अडानी रहे।

Wed, 13 May 2026 09:02 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
गौतम अडानी का घटा रुतबा, 6.07 अरब डॉलर का झटका, मुकेश अंबानी टॉप-20 अरबपतियों की लिस्ट से बाहर

दुनिया के अमीरों में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी का रुतबा थोड़ा कम हुआ है। मंगलावर को ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट हुई। इस कारण उनकी दौलत 6.07 अरब डॉलर कम हो गई। अब अडानी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में 17वें पायदान से खिसककर 18वें पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया के अरबपतियों की टॉप-20 लिस्ट से बाहर हो गए हैं। अंबानी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के 21वें पायदान पर पहुंच गए है। माइकल डेल मंगलवार को दौलत गंवाने वाले अरबपतियों में नंबर एक रहे। इन्हें 21 अरब डॉलर का झटका लगा है।

अडानी का अब नेटवर्थ 102 अरब डॉलर रह गया है। दूसरी ओर मुकेश अंबानी की दौलत 89.3 अरब डॉलर रह गई है। मंगलवार को उन्हें 2.04 अरब डॉलर का झटका लगा।

नेटवर्थ के लिहाज से साल 2026 जहां अडानी के लिए बहुत अच्छा जा रहा है, वहीं अंबानी के लिए खराब। इस साल अबतक अडानी की संपत्ति में 22.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। जबकि, इसी अवधि में मुकेश अंबानी की संपत्ति 18.4 अरब डॉलर कम हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोल्ड ज्वैलरी खरीदने की मची होड़, पीएम की अपील के बाद 15-20% बढ़ी सेल

दुनिया के टॉप-10 अमीरों के नेटवर्थ में क्या हुआ बदलाव

टेस्ला के शेयरों में गिरावट की बदौलत एलन मस्क की दौलत में मंगलवार को 8.35 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ ही उनका नेटवर्थ 688 अरब डॉलर पर आ गया है। मस्क अभी दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं।

दूसरे नंबर पर काबिज लैरी पेज को 1.50 अरब डॉलर का झटका लगा। अब इनके पास 327 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। तीसरे स्थन पर सर्गी ब्रिन हैं। इनका नेटवर्थ 1.40 मिलियन डॉलर घटकर 304 अरब डॉलर पर आ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना-चांदी होगा और महंगा! सरकार ने रातोंरात बढ़ा दी इंपोर्ट ड्यूटी

चौथे नंबर पर जेफ बेजोस हैं। इनकी संपत्ति में 2.64 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई। अब इनका नेटवर्थ 285 अरब डॉलर रह गया है। पांचवें स्थान पर काबिज लैरी एलिसन की दौलत अब 242 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। इसमें 7.42 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई।

मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग की दौलत में 1.42 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। अब जुकरबर्ग के पास कुल 214 अरब डॉलर की संपत्ति है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में छठे स्थान पर डटे हुए हैं। 7वें स्थान पर अब माइकल डेल की जगह जेनसेन हुआंग हैं और इनकी दौलत 1.20 अरब डॉलर बढ़कर 183 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, दिल्ली से पटना तक चेक करें भाव

8वें स्थान पर माइकल डेल है। इनकी दौलत में 21 अरब डॉलर की सुनामी आई। इनके पास अब 171 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। 9वें स्थान पर काबिज बर्नार्ड अर्नाल्ट की दौलत भी 154 मिलियन डॉलर बढ़कर घटकर 157 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। 10वें स्थान पर जिम वाल्टन हैं। इनकी संपत्ति में 2.53 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। अब इनका नेटवर्थ 156 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।