earthquake in us stock market shock of billions of dollars to 18 out of top 20 billionaires अमेरिकी शेयर मार्केट में भूचाल: टॉप-20 में से 18 अरबपतियों को अरबों डॉलर का झटका, Business Hindi News - Hindustan
More

अमेरिकी शेयर मार्केट में भूचाल: टॉप-20 में से 18 अरबपतियों को अरबों डॉलर का झटका

दुनियाभर के कई अरबपतियों की संपत्ति में बुधवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप से लेकर 20 तक के अरबपतियों में केवल मुकेश अंबानी और Amancio Ortega के नेटवर्थ में ही बढ़त दिखी।

Thu, 19 March 2026 06:53 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
अमेरिकी शेयर मार्केट में भूचाल: टॉप-20 में से 18 अरबपतियों को अरबों डॉलर का झटका

दुनियाभर के कई अरबपतियों की संपत्ति में बुधवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप से लेकर 20 तक के अरबपतियों में केवल मुकेश अंबानी और Amancio Ortega के नेटवर्थ में ही बढ़त दिखी। अमेरिकी शेयर मार्केट में बुधवार को भूचाल आया। इससे डॉऊ जोंस 768 अंक टूट गया। एसएंडपी में 1.36 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट 1.46 प्रतिशत लुढ़क गया। फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किए जाने के फैसले के बाद यह भूचाल आया।

एलन मस्क टॉप लूजर

बुधवार को दौलत गंवाने वाले टॉप-10 अरबपतियों की बात करें एलन मस्क की संपत्ति में कुल 4.66 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क का नेटवर्थ 659 अरब डॉलर रह गया है। वहीं दूसरे सबसे रईस को लैरी पेज को 2.37 अरब डॉलर की चोट पहुंची है। इनका नेटवर्थ अब 264 अरब डॉलर रह गया है। सर्गी ब्रिन की दौलत 2.18 अरब डॉलर घटकर 245 अरब डॉलर रह गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Stock Market Holiday: उगादी, गुड़ी पड़वा और ईद पर मार्केट खुला रहेगा या बंद?

जेफ बेजोस को 4.55 अरब डॉलर का झटका

चौथे नंबर के अरबपित जेफ बेजोस को 4.55 अरब डॉलर का झटका लगा है। अब इनके पास केवल 234 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। मार्क जुकरबर्ग ने 2.35 अरब डॉलर गंवाया है। इनका नेटवर्थ अब 218 अरब डॉलर रह गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर के आज क्या हैं रेट, कच्चा तेल 111 डॉलर के पार

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में छठे नंबर पर काबिज लैरी एलिसन की दौलत में 1.92 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई। एलिसन के पास अब कुल संपत्ति 203 अरब डॉलर की रह गई है। वहीं, फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट भी 1.92 अरब डॉलर गंवाए हैं। इनका नेटवर्थ घटकर 154 अरब रह गया है। अर्नाल्ट दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं।

8वें नंबर पर काबिज जेनसेन हुआंग को भी 1.23 अरब डॉलर का झटका लगा है। इनका नेटवर्थ अब 149 अरब डॉलर रह गया है। जिम वॉल्टन को 2.74 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इनका नेटवर्थ अब 146 अरब डॉलर रह गया है। 10वें स्थान पर वॉरेन बफेट हैं। इन्हें भी 2.33 अरब डॉलर की चपत लगी है। इनका नेटवर्थ 144 अरब डॉलर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैंक आज से लगातार कई दिन बंद रहेंगे, गुड़ी पड़वा से ईद तक छुट्टी ही छुट्टी

अंबानी-अडानी की दौलत बढ़ी

भारत के शेयर मार्केट में बुधवार को तेजी रही। भारत के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी और दूसरे सबसे अमीर गौतम अडानी की दौलत में इजाफा हुआ। क्योंकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर और अडानी ग्रुप के कंपनियों के शेयर बढ़त पर बंद हुए। मुकेश अंबानी को 708 मिलियन डॉलर का फायदा हुआ और वह 93.1 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ दुनिया के 18वें सबसे रईस हैं। अडानी की भी संपत्ति में 969 मिलियन डॉलर की उछाल रही और उनके पास अब 78.5 अरब डॉलर की संपत्ति है। अडानी इस उछाल के बावजूद 21वें स्थान पर हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,