bank holiday alert banks will remain closed for several consecutive days from today holidays from gudi padwa to eid Bank Holiday Alert: बैंक आज से लगातार कई दिन बंद रहेंगे, गुड़ी पड़वा से ईद तक छुट्टी ही छुट्टी, Business Hindi News - Hindustan
More

Bank Holiday Alert: बैंक आज से लगातार कई दिन बंद रहेंगे, गुड़ी पड़वा से ईद तक छुट्टी ही छुट्टी

Bank Holiday Alert: 19 मार्च यानी आज से गुड़ी पड़वा, ईद और राम नवमी जैसे त्योहारों और वीकेंड के चलते कई दिनों तक अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यहां देंखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट।

Thu, 19 March 2026 05:43 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Bank Holiday Alert: बैंक आज से लगातार कई दिन बंद रहेंगे, गुड़ी पड़वा से ईद तक छुट्टी ही छुट्टी

Bank Holiday Alert: मार्च 2026 में बैंकिंग से जुड़े काम करने वालों के लिए जरूरी खबर है। 19 मार्च यानी आज से त्योहारों और वीकेंड के चलते कई दिनों तक अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। bank holiday की यह लंबी श्रृंखला गुड़ी पड़वा, उगादी, ईद-उल-फितर और राम नवमी जैसे बड़े त्योहारों की वजह से है।

19 मार्च: कई राज्यों में बैंक बंद

19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नव वर्ष, चेइराओबा और नवरात्रि के पहले दिन के अवसर पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा, आंध्र प्रदेश, मणिपुर और जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

गुड़ी पड़वा 2026: क्यों मनाया जाता है?

गुड़ी पड़वा मराठी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। यह त्योहार मुख्य रूप से महाराष्ट्र और गोवा में धूमधाम से मनाया जाता है। साल 2026 में यह पर्व 19 मार्च (गुरुवार) को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को पड़ता है। इस बार प्रतिपदा तिथि 19 मार्च सुबह 6:52 बजे से शुरू होकर 20 मार्च सुबह 4:52 बजे तक रहेगी, इसलिए 19 मार्च को ही यह त्योहार मनाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Stock Market Holiday: उगादी, गुड़ी पड़वा और ईद पर मार्केट खुला रहेगा या बंद?

20–21 मार्च: ईद के कारण भी बैंक बंद

20 मार्च को जुमात-उल-विदा और ईद-उल-फितर के चलते जम्मू-कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश के कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

इसके बाद 21 मार्च को ईद-उल-फितर के मौके पर देश के कई बड़े राज्यों जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, बिहार, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में बैंक अवकाश रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ITAT का बड़ा फैसला: बिल्डर से मिला डिस्काउंट टैक्सेबल नहीं, ₹9.8 करोड़ की राहत

वीकेंड और त्योहार मिलकर लंबी छुट्टियां

22 मार्च: रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद भी मार्च में कई छुट्टियां हैं

26 मार्च: श्री राम नवमी (कई राज्यों में बैंक बंद)

27 मार्च: कुछ राज्यों में राम नवमी (चैते दशैन)

28 मार्च: चौथा शनिवार (सभी बैंक बंद)

29 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

31 मार्च: महावीर जयंती (कई राज्यों में अवकाश)

यानी मार्च के आखिरी हिस्से में बैंकिंग कामों की प्लानिंग पहले से करना जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहारा में पैसा अटका है? तुरंत करें यह काम, 45 दिन में मिलेगा ₹10 लाख तक का रिफंड

बैंक बंद, लेकिन ऑनलाइन सेवाएं चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी, क्योंकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। आप छुट्टी के दिन भी UPI से भुगतान कर सकते हैं। नेट बैंकिंग से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। नलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं यानी बैंक बंद होने के बावजूद जरूरी काम आसानी से किए जा सकते हैं। कुल मिलाकर, 19 मार्च से शुरू हो रही बैंक छुट्टियों की यह लंबी श्रृंखला आम लोगों के लिए अहम है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,