what are petrol diesel and lpg cylinders rates today crude oil crosses 111 dollars पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर के आज क्या हैं रेट, कच्चा तेल 111 डॉलर के पार, Business Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर के आज क्या हैं रेट, कच्चा तेल 111 डॉलर के पार

Petrol Diesl LPG Price Today: दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल की रिटेल कीमत ₹94.77 और डीजल 87.67 रुपये लीटर है। पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल ₹82.46 प्रति लीटर है तो डीजल ₹78.05 प्रति लीटर। ईटानगर में पेट्रोल ₹90.87 प्रति लीटर है जबकि, डीजल ₹80.38 प्रति लीटर।

Thu, 19 March 2026 06:25 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर के आज क्या हैं रेट, कच्चा तेल 111 डॉलर के पार

Petrol Diesl LPG Price Today: आज भारत के पेट्रोल-डीजल के उपभोक्ताओं के लिए राहत है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़ाए हैं। वह भी तब जब कच्चे तेल की कीमतों में आग लगी है। ब्रेंट क्रूड 4.45 डॉलर प्रति बैरल उछलकर 111.83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। जबकि, WTI में 3.40 डॉलर की तेजी है। यह 99.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। बता दें क्रूड में हर 1 डॉलर की बढ़ोतरी से सालाना भारत के आयात बिल में लगभग 2 अरब डॉलर का इजाफा होता है।

पेट्रोल-डीजल के आज के रेट

आज 19 मार्च की सुबह छह बजे जारी रेट के मुताबिक दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल की रिटेल कीमत ₹94.77 और डीजल 87.67 रुपये लीटर है। पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल ₹82.46 प्रति लीटर है तो डीजल ₹78.05 प्रति लीटर। ईटानगर में पेट्रोल ₹90.87 प्रति लीटर है जबकि, डीजल ₹80.38 प्रति लीटर। सिलवासा, दादरा और नगर हवेली में पेट्रोल ₹92.37 प्रति लीटर है। हरिद्वार, उत्तराखंड में पेट्रोल ₹92.78 लीटर है वहीं, रुद्रपुर में ₹92.94 प्रति लीटर।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैंक आज से लगातार कई दिन बंद रहेंगे, गुड़ी पड़वा से ईद तक छुट्टी ही छुट्टी

आज पश्चिम बंगाल के शहरों में पेट्रोल के दाम

कोलकाता में पेट्रोल ₹ 104.99, कृष्णानगर में ₹ 106.07, मेदिनीपुर में ₹ 105.37, पुरुलिया में ₹ 106.05, रायगंज में ₹ 105.36, सूरी में ₹ 105.43 और तामलुक में ₹ 104.61 प्रति लीटर है। अलीपुर में पेट्रोल ₹ 104.99 प्रति लीटर, बहरामपुर में ₹ 106.12, बांकुड़ा में ₹ 105.19, बारासात में ₹ 105.24, वर्धमान में ₹ 105.33, कूचबिहार में ₹ 106.14, हुगली में ₹ 105.52, हावड़ा में ₹ 104.99 लीटर है। सभी शहरों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Stock Market Holiday: उगादी, गुड़ी पड़वा और ईद पर मार्केट खुला रहेगा या बंद?

देश के प्रमुख शहरों में LPG के ताजा रेट इस प्रकार हैं

नई दिल्ली – ₹913

कोलकाता – ₹939

मुंबई – ₹912.50

चेन्नई – ₹928.50

बेंगलुरु – ₹915.50

भुवनेश्वर – ₹939

चंडीगढ़ – ₹862.50

गुरुग्राम – ₹921.50

हैदराबाद – ₹965

ये दरें घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर के लिए लागू हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल के दाम कई देशों में 72% तक उछले, क्या भारत में भी बढ़ेंगे

कमर्शियल सिलेंडर के क्या हैं रेट

दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का आज का रेट 1883 रुपये है। जबकि घरेलू सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1875.50 रुपये का और घरेलू 939 रुपये का है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1835 रुपये जबकि घरेलू सिलेंडर के रेट आज 912.50 रुपये है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,