due to the announcement of the new ceo the stock jumped 20 pc in one stroke till friday it was down नए सीईओ के ऐलान से एक झटके में ही शेयर 20% उछला, शुक्रवार तक कर रहा था कंगाल, Business Hindi News - Hindustan
More

नए सीईओ के ऐलान से एक झटके में ही शेयर 20% उछला, शुक्रवार तक कर रहा था कंगाल

उमंग वोहरा कंपनी के नए एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और ग्रुप सीईओ होंगे। उमंग वोहरा पिछले साल अक्टूबर में सिप्ला के ग्रुप सीईओ पद से हट गए थे। कोहांस लाइफसाइंसेज के शेयर में 20% का अपर सर्किट लगा है।

Mon, 27 April 2026 11:32 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
नए सीईओ के ऐलान से एक झटके में ही शेयर 20% उछला, शुक्रवार तक कर रहा था कंगाल

पिछले शुक्रवार तक कंगाल करने वाला कोहांस लाइफसाइंसेज के शेयर में आज तूफानी तेजी है। एक झटके में ही इसमें 20% का अपर सर्किट लग गया। इस उछाल के पीछे कंपनी का एक ऐलान है जो सुबह ही हुआ है। कंपनी अपने नेतृत्व में बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया, जिसके बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा और शेयर तेजी से चढ़ गया।

उमंग वोहरा कंपनी के नए एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और ग्रुप सीईओ बने

कंपनी ने एक्सचेंज को भेजी जानकारी में बताया कि उमंग वोहरा कंपनी के नए एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और ग्रुप सीईओ होंगे। वो 1 मई 2026 से एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पदभार संभालेंगे और 20 मई 2026 से ग्रुप सीईओ की जिम्मेदारी लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर मार्केट में लौटी बहार, सेंसेक्स 77300 और निफ्टी 24000 के पार

वहीं, मौजूदा एग्जीक्यूटिव चेयरमैन विवेक शर्मा निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। हालांकि, वो अगले नौ महीने तक कंपनी के सलाहकार के तौर पर जुड़े रहेंगे और बदलाव को सुचारू बनाने में मदद करेंगे।

उमंग वोहरा कौन हैं और क्यों अहम है उनका आना?

उमंग वोहरा पिछले साल अक्टूबर में सिप्ला के ग्रुप सीईओ पद से हट गए थे और 31 मार्च 2026 को उनकी नोटिस पीरियड खत्म हुई। अब वो कोहांस लाइफसाइंसेज की कमान संभालने को तैयार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिलायंस के शेयरों को लेकर 34 एनालिस्ट्स में से 33 ने कह दी ये बड़ी बात

कोहांस के बोर्ड ने यह फैसला बहुत सोच-समझकर लिया है। कंपनी का कहना है कि उमंग वोहरा का प्रोफाइल बिल्कुल वैसा ही है, जैसा कंपनी के अगले चरण के ग्रोथ और बदलाव के लिए चाहिए। वोहरा ने खुद कहा, "कोहांस में मौजूद टेक्नोलॉजी, रिसर्च टैलेंट और मजबूत नेतृत्व टीम बहुत अच्छी नींव है। मैं इस उद्यमशील अवसर के लिए उत्साहित हूं और ग्राहकों, कर्मचारियों व शेयरधारकों के लिए मूल्य बनाने पर काम करूंगा।"

कंपनी की ताकत क्या है?

कोहांस लाइफसाइंसेज की खासियत है इसकी कॉम्प्लेक्स एपीआई, एडीसी, ऑलिगोन्यूक्लियोटाइड्स के साथ-साथ परफॉर्मेंस मटीरियल और स्पेशलिटी इंग्रीडिएंट्स बनाने की क्षमता। कंपनी के पास 400 से अधिक वैज्ञानिक, इंटीग्रेटेड रिसर्च सेंटर और दुनियाभर की फार्मा कंपनियों के साथ साझेदारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट का नया फॉर्म नं. 128, जानें किसके लिए है जरूरी
ये भी पढ़ें:सन फार्मा 11.75 अरब डॉलर में खरीदेगी अमेरिकी कंपनी, आज शेयरों पर रखें नजर

शेयर का प्रदर्शन और रिकवरी

पिछले शुक्रवार तक कोहांस लाइफसाइंसेज निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में तीसरी सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली कंपनी थी, जिसके शेयर 31% टूट चुके थे, लेकिन बीएसई में यह शेयर आज ₹432.70 पर है और इसमें 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,